Shanti Niketan College Teacher Day Induction: शांति निकेतन महाविद्यालय में शिक्षक दिवस और इंडक्शन प्रोग्राम संपन्न; नवप्रवेशित छात्रों का भव्य स्वागत

VIKASH KHALKHO

रायपुर। Nishaanebaz.com-Shanti Niketan College Teacher Day Induction: राजधानी रायपुर के चांगोराभाठा स्थित शांति निकेतन महाविद्यालय में शिक्षक दिवस एवं नवप्रवेशित विद्यार्थियों के इंडक्शन प्रोग्राम का संयुक्त व भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के डायरेक्टर श्री ऋषभ गुप्ता एवं प्राचार्य डॉ. श्रीमती देवहूति तिवारी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। अपने संबोधन में प्राचार्या ने कहा कि “शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है, विद्यार्थियों द्वारा दिया गया यह सम्मान उनकी संस्कार और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है। शिक्षकों के लिए सबसे बड़ा उपहार विद्यार्थियों की सफलता ही है।”

Read More : MP News: उज्जैन खड़े हनुमान मंदिर विवाद में उमा भारती की एंट्री! CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी

हेड गर्ल श्रद्धा और हेड बॉय अजित समेत छात्र प्रतिनिधियों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के वाइस प्रिंसिपल एवं स्कूल प्राचार्य श्री बंसीलाल सुरगे ने नवागत विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डायरेक्टर श्री ऋषभ गुप्ता ने महाविद्यालय के छात्र नेतृत्व दल को बैज और सैश पहनाकर सम्मानित किया।

सत्र 2026 के लिए चयनित छात्र प्रतिनिधियों के नाम इस प्रकार हैं:

  • हेड गर्ल: श्रद्धा भोंडेकर

  • हेड बॉय: अजित कुशवाहा

  • क्लास सीआर (CR): गौरी साहू (BCA), आशीष बारिक (CBZ), श्रेया (B.Sc. MB), सुप्रीत (MB) एवं प्रिया भारती (MB)

Read More : Dhamtari Crime: गौ तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मवेशियों से भरी पिकअप जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विद्यार्थियों द्वारा शानदार मंच संचालन

इंडक्शन प्रोग्राम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। प्रथम सेमेस्टर की छात्रा रोशनी और ओमेश्वरी ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं अन्य छात्राओं ने कविताएं, गीत एवं रोचक खेल प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

इस पूरे आयोजन को एमएससी एवं बीएससी के छात्र-छात्राओं रिमझिम, नाज, ऋषभ निर्मलकर, पंकज यादव, मिलन पटेल, यास्मीन, विधि गोस्वामी, पेमिन और शैलेश ने डिजाइन किया और मंच संचालन कर अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। कार्यक्रम का समन्वय असिस्टेंट प्रोफेसर हर्षिता बेस ने किया।

Read More : Apple का सबसे महंगा iPhone लॉन्च! फोल्ड होते ही बन जाएगा Mini Tablet, कीमत ₹4.50 लाख

NEP-2020 और करियर संभावनाओं पर प्राध्यापकों ने दिया व्याख्यान

अकादमिक सत्र में प्राध्यापकों की टीम—डॉ. प्रो. अलका मिश्रा, डॉ. प्रो. दीक्षा ठाकुर, प्रो. संजू साहू, प्रो. पूर्णिमा पटेल, प्रो. हिमांशु, प्रो. गायत्री, प्रो. असमा खान, प्रो. पूजा दुबे एवं डॉ. प्रो. विष्णु वर्मा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020), अपने-अपने विषयों के पाठ्यक्रम और भविष्य में उपलब्ध रोजगार की संभावनाओं पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर कॉलेज का ऑफिस स्टाफ, जिनमें पूजा हरिहरन व सुहानी शामिल थीं, विशेष रूप से उपस्थित रहा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *