Dhamtari Crime: गौ तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मवेशियों से भरी पिकअप जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Dhamtari Crime

Dhamtari Crime: धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गौवंश के अवैध परिवहन और पशु क्रूरता के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मवेशियों से भरी पिकअप वाहन जब्त की है। पुलिस ने वाहन से 4 गौवंश को बरामद कर मुक्त कराया। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पूरा मामला सिहावा थाना क्षेत्र का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर क्रूरतापूर्वक भरा गया है और उनका अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नगरी-सिहावा मुख्य मार्ग पर देवपुर चौक के पास घेराबंदी की।

इस दौरान संदिग्ध पिकअप क्रमांक CG-05 AU-4503 को रोककर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। जांच में वाहन के अंदर 4 गौवंश क्रूरतापूर्वक ले जाते हुए पाए गए। पुलिस ने सभी मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला और वाहन को जब्त कर लिया।

Dhamtari Crime: मामले में तानसिंह साहू, भोजराम यादव और करणसिंह यादव को गिरफ्तार किया गया है। सिहावा थाने में अपराध क्रमांक 71/26 दर्ज कर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 और 11 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अवैध पशु परिवहन से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Share The News
Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *