Bilaspur News: बिस्तर में छिपे जहरीले सांप ने 10 साल के बच्चे को डंसा, इलाज के दौरान मौत; परिवार में पसरा मातम

Sanjay Sahu
Bilaspur News

Bilaspur News: बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र के नयापारा में जहरीले सांप के डसने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया गया। हालांकि उपचार के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Bilaspur News: जानकारी के मुताबिक गौरव चंद्राकर (10) रात में सोने के लिए अपने बिस्तर पर गया था। इसी दौरान बिस्तर में छिपे जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सर्पदंश के बाद बच्चे की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजनों ने बिना देर किए उसे अस्पताल पहुंचाया।

बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सिम्स बिलासपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था। तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बारिश में बढ़ जाता है सर्पदंश का खतरा

Bilaspur News: बारिश के मौसम में सांपों के बिल और ठिकानों में पानी भर जाने के कारण उनके रिहायशी इलाकों में पहुंचने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। घर में बिस्तर, जूते-चप्पल और सामान का इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह जांच करने की सलाह दी जाती है। साथ ही घर के आसपास झाड़ियों और कचरे को साफ रखने की अपील की गई है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *