Tuesday, September 8, 2026
Home Chhattisgarh Chhattisgarh DEO Transfers: छत्तीसगढ़ में कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी बदले,...

Chhattisgarh DEO Transfers: छत्तीसगढ़ में कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी बदले, देखें पूरी लिस्ट

Chhattisgarh DEO Transfers
Chhattisgarh DEO Transfers

Chhattisgarh DEO Transfers: रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के तबादले किए हैं। राज्य सरकार ने मंगलवार देर शाम तबादला आदेश जारी किया। स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा ने अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, कई अधिकारियों को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को संभागीय संयुक्त संचालक और अन्य पदों पर पदस्थ किया गया है।

Chhattisgarh DEO Transfers: किस अधिकारी को कहां मिली जिम्मेदारी

1. राजेश सिंह, प्राचार्य एवं प्रभारी उप संचालक, संभागीय संयुक्त संचालक बिलासपुर से संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग सरगुजा के पद पर पदस्थ किए गए हैं। उन्हें संयुक्त संचालक सरगुजा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

2. अश्वनी भारद्वाज, प्राचार्य एवं प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा से संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर बनाए गए हैं।

3. एके सिन्हा, प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खिसौरा, जांजगीर-चांपा से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा बनाए गए हैं।

4. मनोहर प्रताप सिंह, प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खिसोरा, जांजगीर-चांपा को भी प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी दी गई है।

5. जगजीत धीर, प्राचार्य, सहायक संचालक लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर से दुर्ग जिला शिक्षा अधिकारी बनाए गए हैं।

6. एलपी डहीरे, प्राचार्य एवं जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली से सहायक संचालक, संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर के कार्यालय में पदस्थ किए गए हैं।

7. डॉ. मोहन लाल पटेल, प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र नगर, बिलासपुर से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली बनाए गए हैं।

8. रामेश्वर जायसवाल, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर को प्रतिनियुक्ति पर जिला समन्वयक समग्र शिक्षा जांजगीर-चांपा बनाया गया है।

9. उपेंद्र कुमार देवांगन, प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला विचारपुर, अंबागढ़ चौकी से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाए गए हैं।

10. संदीप कुमार पांडे, प्राचार्य, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय करतला, कोरबा से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर बनाए गए हैं।

11. शिव कुमार गेंदले, प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला धरमपुर, मुंगेली से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा बनाए गए हैं।

12. पुरुषोत्तम लाल साहू, प्राचार्य, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर मोहला-मानपुर से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर बनाए गए हैं।

13. योगदास साहू, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर को प्रतिनियुक्ति पर लेकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में प्राचार्य बनाया गया है।

Chhattisgarh DEO Transfers: स्कूल शिक्षा विभाग ने अधिकारियों की नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं। तबादले से संबंधित विस्तृत सूची और आदेश नीचे देखा जा सकता है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here