Tikamgarh Kotwali Police Action: टीकमगढ़ में अवैध शराब ठिकानों पर पुलिस का छापा; महुआ लहान और कच्ची शराब नष्ट

VIKASH KHALKHO

टीकमगढ़ (जमील खान)। Nishaanebaz.com-Tikamgarh Kotwali Police Action: सागर में हुए दुखद शराब कांड के बाद अब टीकमगढ़ जिला पुलिस प्रशासन भी अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। मंगलवार सुबह कोतवाली पुलिस ने शहर के कुचबंदियाना मोहल्ले में अवैध कच्ची शराब के ठिकानों पर व्यापक छापेमारी कार्रवाई को अंजाम दिया। कोतवाली प्रभारी रवि भूषण पाठक के नेतृत्व में पुलिस बल ने क्षेत्र में अचानक दबिश देकर अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया।

Read More : इछावर नगर परिषद में भ्रष्टाचार पर कांग्रेस का हल्ला बोल; पार्षदों ने लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

मुखबिर की सूचना पर कुचबंदियाना मोहल्ले में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुचबंदियाना मोहल्ले में बड़े पैमाने पर अवैध कच्ची शराब बनाई और बेची जा रही है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की अलग-अलग टीमों ने संदिग्ध परिसरों और शराब बनाने की भट्टियों की घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके पर अवैध शराब बनाने के लिए ड्रमों और मटकों में तैयार कर रखा गया सैकड़ों लीटर महुआ लहान बरामद किया।

Read More : CG Civic Elections: छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में कांग्रेस की तैयारी तेज, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

गंदगी के बीच तैयार की जा रही थी शराब, 300 डिब्बों में रखी शराब बहाई गई

जांच के दौरान पाया गया कि बेहद गंदगी और अस्वच्छ माहौल के बीच यह अवैध कच्ची शराब तैयार की जा रही थी, जो जनस्वास्थ्य के लिए बेहद घातक साबित हो सकती थी। पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई करते हुए 300 से अधिक डिब्बों और केन में भरकर रखी गई तैयार कच्ची शराब को मौके पर ही जमीन पर बहाकर नष्ट कर दिया। साथ ही लहान और शराब बनाने के उपकरणों को भी विनष्ट कर दिया गया।

Read More : Suzuki का नया दांव! Gixxer रेंज में नए रंगों की एंट्री… 5 बाइक्स में नया रंग, जानें कीमत

इलाके में हड़कंप की स्थिति, पुलिस की अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी

पुलिस की इस बड़ी और अचानक हुई कार्रवाई के बाद से पूरे इलाके में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त असामाजिक तत्वों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। कोतवाली प्रभारी रवि भूषण पाठक ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री में शामिल संलिप्त लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *