Mirzapur Movie Tuesday Collection Report: पहले मंडे टेस्ट में पास होने के बाद मंगलवार को भी छाया ‘मिर्जापुर’ का खुमार; जानें ऑक्यूपेंसी

VIKASH KHALKHO

मुंबई। Nishaanebaz.com-Mirzapur The Movie Box Office Day 5 Live: ओटीटी की सबसे चर्चित वेब सीरीज पर आधारित ‘मिर्जापुर द मूवी’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है। गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी इस एक्शन क्राइम-थ्रिलर फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है, जिसके चलते वर्किंग डेज में भी थिएटर्स में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। फिल्म ने अपने पहले मंडे टेस्ट में न केवल टॉप किया, बल्कि सोमवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साल की प्रमुख फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है।

Read More : Nursing Protest : छत्तीसगढ़ नर्सिंग एसोसिएशन का 3 दिवसीय विरोध प्रदर्शन, 9 से 11 सितंबर तक आंदोलन; स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ सकता है असर

रिलीज के चार दिनों की कमाई की बात करें तो फिल्म ने शुक्रवार को 24.75 करोड़ रुपये के साथ शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद शनिवार को 32 करोड़ रुपये और रविवार को 36 करोड़ रुपये का दमदार कलेक्शन किया। सोमवार को मंडे टेस्ट के दौरान फिल्म ने 16 करोड़ रुपये बटोरे। इस तरह भारत में 4 दिनों के भीतर फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 109.75 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 131.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

Read More : LPG Booking Rules: ग्रामीण LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 45 दिन की बुकिंग पाबंदी खत्म, जानिए नया नियम

पांचवें दिन यानी पहले मंगलवार को भी फिल्म की रफ्तार बरकरार है। मंगलवार दोपहर 1 बजे तक के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने लगभग 1.32 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जिससे इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन 111.07 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, दोपहर 1 बजे तक थिएटर्स में औसतन 24.0% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है। ओवरसीज और वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म चार दिनों में दुनिया भर में 154.05 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनेस कर चुकी है।

Read More : Raipur private schools: प्राइवेट स्कूलों की मान्यता के नियमों में बड़ा बदलाव, एक बिल्डिंग में दो बोर्ड नहीं चलेंगे; क्लासरूम में 45 से ज्यादा बच्चे नहीं

फिल्म की जबरदस्त सफलता के बीच इसके सीक्वल पर भी मुहर लग गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में दो पोस्ट-क्रेडिट सीन शूट किए गए थे, जिनमें से एक को हटाकर अगले पार्ट के लिए सुरक्षित रखा गया है। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल, दिव्येंदु, रवि किशन और जितेंद्र कुमार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *