Accidents News: रफ्तार का कहर: कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, पुलिया से पलटी सीमेंट लदी ट्रक

Sanjay Sahu
Accidents News:

Accidents News:राजिम/कोरबा। छत्तीसगढ़ में सोमवार देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक सीमेंट लदा ट्रक पुलिया के पास पलट गया। राजिम के फिंगेश्वर-महासमुंद मार्ग पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, वहीं कोरबा में तेज रफ्तार अज्ञात कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।

पुलिया के पास पलटा सीमेंट से भरा ट्रक

राजिम के फिंगेश्वर-महासमुंद मुख्य मार्ग पर ग्राम भेंद्ररी के पास सोमवार देर रात सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया के पास पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई . बताया जा रहा है कि चालक के वाहन पर नियंत्रण खोने के कारण ट्रक पलट गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

ग्रामीणों ने उठाई पुलिया पर रेलिंग की मांग

ग्रामीणों के मुताबिक, फिंगेश्वर-महासमुंद मार्ग पर ग्राम भेंद्ररी के पास स्थित पुलिया में रेलिंग नहीं है। इसके कारण यहां हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी कई वाहन इस पुलिया से नीचे गिर चुके हैं। ऐसे में पुलिया पर सुरक्षा इंतजाम किए जाने की जरूरत है।

Accidents News: कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

इधर, कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम खेरभावना के पास सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात कार ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत फरार हो गया।

मृतक की पहचान कनबेरी निवासी सुरेंद्र सिंह कंवर (47) के रूप में हुई है। बताया गया कि सुरेंद्र काम के सिलसिले में साइकिल से कोरबा गए थे। देर रात वह वापस अपने गांव कनबेरी लौट रहे थे। इसी दौरान खेरभावना के पास अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

Accidents News:हादसे के बाद लोगों ने किया चक्काजाम

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर करीब दो घंटे तक चक्काजाम किया। लोगों ने क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने और सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने की मांग की।

Accidents News: सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति संभाली। मृतक के परिवार को तत्काल 25 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है। पुलिस फरार कार और उसके चालक की तलाश कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *