Raipur Tatkal Ticket Racket:  तत्काल टिकट का ‘माफिया’ RPF के हत्थे चढ़ा; रायपुर से देशभर में फैला था फर्जीवाड़े का जाल

VIKASH KHALKHO

रायपुर। Nishaanebaz.com-Raipur RPF Tatkal Ticket Racket Interstate Syndicate Uncovered: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से संचालित हो रहे भारतीय रेलवे के तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय सिंडिकेट का रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने पर्दाफाश किया है। आरपीएफ ने एक बेहद गुप्त और रणनीतिक कार्रवाई करते हुए गिरोह के मुख्य सरगना (टिकट दलाल) को अपनी हिरासत में लिया है। पकड़ा गया आरोपी रायपुर और आसपास के रेल आरक्षण केंद्रों (PRS) में बैठकर तकनीकी हेरफेर के जरिए देशभर के यात्रियों को महंगे दामों पर टिकट बेचकर मोटी कमाई कर रहा था।

सूत्रों के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी प्रदेश के प्रमुख आरक्षण केंद्रों के भीतर कर्मचारियों से मिलीभगत कर तत्काल खिड़की खुलते ही आम यात्रियों के हिस्से की सीटें बुक कर लेता था। इसके बाद इन तत्काल कंफर्म टिकटों को भारी-भरकम प्रीमियम पर दूसरे राज्यों के यात्रियों और दलालों को बेचा जाता था। आरपीएफ की इस अचानक हुई सीक्रेट स्ट्राइक से रेलवे के दलालों और भ्रष्ट तंत्र में हड़कंप मच गया है।

Read More : NTPC Korba Power Generation: कोरबा एनटीपीसी में 24 घंटे बाद बिजली उत्पादन बहाल होना शुरू; तकनीकी खराबी से ट्रिप हुईं 7 में से 3 यूनिट्स चालू, बाकी री-स्टार्ट मोड पर

इस पूरे गोरखधंधे में केवल बाहरी दलाल ही शामिल नहीं हैं, बल्कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर रेल मंडल में कार्यरत कई रेलवे कर्मचारियों और आरक्षण क्लर्कों की संलिप्तता भी RPF की जांच के रडार पर आ गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी से कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर जल्द ही कुछ रेलकर्मियों पर भी शिकंजा कसा जा सकता है।

Read More : MP News: बरुआ नाले के तेज बहाव में बहा व्यक्ति, घंटों की तलाश के बाद मिला शव; परिवार में पसरा मातम

उल्लेखनीय है कि रायपुर रेलवे स्टेशन और आरक्षण केंद्र लंबे समय से तत्काल टिकटों की कालाबाजारी का गढ़ रहा है। यह पहला मौका नहीं है जब यहां का सिस्टम सवालों के घेरे में आया है। इससे पूर्व वर्ष 2020 में भी रायपुर आरक्षण केंद्र में पदस्थ कई रेलकर्मियों को फर्जीवाड़े और दलालों को प्रत्यक्ष संरक्षण देने के आरोप में रंगे हाथों पकड़ा जा चुका है। पिछले कुछ समय से बड़ी कार्रवाई न होने के कारण दलालों का नेटवर्क एक बार फिर बेखौफ होकर सक्रिय हो गया था।

Read More : Tata Nexon 2027: नए अवतार में आएगी Nexon, लुक से लेकर फीचर्स तक होंगे ये बड़े बदलाव

मामले की संवेदनशीलता और जांच के अहम मोड़ पर होने के कारण आरपीएफ के उच्च अधिकारियों ने अभी आधिकारिक तौर पर विस्तृत ब्यौरा साझा नहीं किया है। हालांकि, माना जा रहा है कि पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बड़े अंतरराज्यीय तत्काल टिकट स्कैम का आधिकारिक खुलासा करेगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *