Ganesh Utsav: गणेश उत्सव से पहले रायपुर में विसर्जन कुंड का काम अधूरा, नगर निगम ने ठेकेदारों को दी चेतावनी

Sanjay Sahu
Ganesh Utsav

Ganesh Utsav: रायपुर। गणेश उत्सव शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं, लेकिन राजधानी रायपुर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए बनाए जा रहे महादेवघाट स्थित विसर्जन कुंड का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो सका है। काम की धीमी रफ्तार को लेकर नगर निगम ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों और ठेकेदारों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू ने शनिवार को महादेवघाट पहुंचकर निर्माणाधीन विसर्जन कुंड का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन से पहले कुंड को हर हाल में तैयार किया जाए। इस कुंड में राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों की करीब 10 हजार छोटी-बड़ी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है।

निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त ने वार्ड-2 के अटल आवास परिसर, वार्ड-70 के सरोना और वार्ड-20 के कोटा में चल रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। इन स्थानों पर भी कई निर्माण कार्यों की गति धीमी पाई गई।

Ganesh Utsav: अपर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यादेश जारी होने के बावजूद समय पर काम पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही धीमी गति से चल रहे सभी निर्माण कार्यों में तेजी लाने और उनकी लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *