DIY Toilet Cleaning Tablet Recipe: अब महंगे केमिकल से मिलेगी मुक्ति; घर पर बनाएं 1 घरेलू टैबलेट, मिनटों में चमकेगा टॉयलेट कमोड

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली (सोनम)। Nishaanebaz.com-DIY Toilet Cleaning Tablet Recipe: घर के सबसे महत्वपूर्ण कामों में से एक टॉयलेट की नियमित सफाई करना है। लाख कोशिशों और रोजमर्रा की सफाई के बावजूद कमोड के अंदर जिद्दी पीले दाग, गंदगी और दुर्गंध जम ही जाती है। ऐसे में बाजार में मिलने वाले महंगे और तीखे केमिकल वाले टॉयलेट क्लीनर तुरंत असर तो दिखाते हैं, लेकिन उनकी तेज गंध और क्लोरीन हर किसी की सेहत के लिए माकूल नहीं होते।

यदि आप केमिकल-फ्री और आसान विकल्प तलाश रहे हैं, तो घर पर ही बेहद कम खर्च में नेचुरल टॉयलेट क्लीनिंग टैबलेट्स तैयार कर सकते हैं।

Read More : Chhattisgarh Politics: एक बार फिर साय मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा, कौन मंत्री बने रहेगा, किसका विभाग बदलेगा या किसे नई जिम्मेदारी मिलेगी

Eco-Friendly Recipe: DIY Toilet Cleaner Tabs – Marley's Monstersइन होममेड टॉयलेट क्लीनिंग टैबलेट्स को बनाना बेहद आसान है और इसके लिए उपयोग में आने वाली अधिकांश सामग्रियां रसोई में ही उपलब्ध होती हैं। एक बार इन्हें बनाकर एयरटाइट डिब्बे में रख लें, फिर जब भी सफाई करनी हो—बस एक टैबलेट कमोड में डालकर आसानी से सफाई की जा सकती है।

Read More : Best Before vs Use By Date Online Shopping: ऑनलाइन आटा, दाल, दूध मंगवाने से पहले दिखेगी ‘Best Before’ डेट; उपभोक्ता अधिकारों को लेकर सरकार की सख्त तैयारी

क्लीनिंग टैबलेट्स तैयार करने के लिए आपको मुख्य रूप से चार चीजों की आवश्यकता होगी: बेकिंग सोडा, साइट्रिक एसिड, कैस्टाइल सोप (Castile Soap) और अपनी पसंद का एसेंशियल ऑयल (जैसे लेमन, टी-ट्री, पेपरमिंट या लैवेंडर)।

सामग्री (Ingredients Name) मात्रा (Required Quantity)
बेकिंग सोडा (Baking Soda) 1 कप
साइट्रिक एसिड (Citric Acid) 1/4 कप
कैस्टाइल सोप (Castile Soap) 2 बड़े चम्मच
एसेंशियल ऑयल (Essential Oils) लगभग 25 बूंदें (नींबू, टी-ट्री या लैवेंडर)

Read More : सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 980 करोड़ के लोन मामले में CBI ने दर्ज की FIR

टैबलेट बनाने की विधि:

  1. एक बड़े कटोरे में 1 कप बेकिंग सोडा और 1/4 कप साइट्रिक एसिड मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।

  2. अब इसमें 2 बड़े चम्मच कैस्टाइल सोप और 25 बूंद अपनी पसंद का एसेंशियल ऑयल डालें।

  3. मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर किसी छोटे सिलिकॉन या आइस मोल्ड में भरें और उंगलियों से कसकर दबाएं।

  4. इसे 24 घंटे तक सूखने दें। पूरी तरह सूखने के बाद इन्हें निकालकर जार में स्टोर कर लें।

Read More : Best Before vs Use By Date Online Shopping: ऑनलाइन आटा, दाल, दूध मंगवाने से पहले दिखेगी ‘Best Before’ डेट; उपभोक्ता अधिकारों को लेकर सरकार की सख्त तैयारी

The Best DIY for People Who Dread Cleaning the Toiletइस्तेमाल का सही तरीका:

जब भी टॉयलेट साफ करना हो, एक टैबलेट निकालकर सीधे कमोड के पानी में डाल दें। पानी के संपर्क में आते ही टैबलेट झाग (fizz) बनाने लगेगी। इसे 5 से 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें ताकि यह गंदगी को ढीला कर सके। इसके बाद टॉयलेट ब्रश से रिम के नीचे और अंदरूनी हिस्सों को हल्का रगड़कर फ्लश चला दें। आपका टॉयलेट मिनटों में नए जैसा चमक उठेगा और फ्रेश खुशबू से महक उठेगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *