Friday, September 4, 2026
Home Chhattisgarh Surajpur Tribal Minor Suspicious Death: सूरजपुर में आदिवासी नाबालिग की संदिग्ध मौत;...

Surajpur Tribal Minor Suspicious Death: सूरजपुर में आदिवासी नाबालिग की संदिग्ध मौत; शव लेकर आईजी कार्यालय पहुंचे परिजन, दोबारा पोस्टमार्टम की मांग

अंबिकापुर/सूरजपुर। Nishaanebaz.com-Surajpur Tribal Minor Suspicious Death: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत करौंधा की एक आदिवासी नाबालिग किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद बबाल खड़ा हो गया है। किशोरी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला था। पुलिस द्वारा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया था, लेकिन मौत की परिस्थितियों और संदिग्ध घटनाक्रम को देखते हुए परिजनों और आदिवासी समाज ने अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया। गुरुवार देर शाम परिजन और ग्रामीण शव को वाहन में रखकर सीधे अंबिकापुर स्थित सरगुजा रेंज आईजी (IG) कार्यालय पहुंच गए और निष्पक्ष जांच व दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

Read More : CM Vishnu Deo Sai Statement On Separate Bastar Demand: अलग बस्तर राज्य की मांग करने वाले ‘विकास विरोधी’; दिल्ली दौरे के बाद रायपुर लौटे CM साय का बड़ा बयान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका गांव के ही श्रवण जायसवाल के घर घरेलू काम करती थी और अपने एक परिचित के घर रह रही थी। 1 सितंबर की दोपहर खाना खाने के बाद वह कमरे में गई थी, जहां शाम को उसका शव फंदे पर लटका मिला।

Read More : Gariaband PMGSY Road Protest: गरियाबंद में 68 लाख की पीएमजीएसवाई सड़क सालभर में जर्जर; गड्ढों में धान और बेशरम के पौधे रोपकर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन

किशोरी की मौत के तुरंत बाद गृहस्वामी श्रवण जायसवाल द्वारा परिजनों को ₹20,000 दिए जाने के बाद परिजनों का संदेह और अधिक गहरा गया। परिजनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। आईजी दफ्तर के बाहर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा आईजी ने परिजनों से मुलाकात कर उनकी पूरी बात सुनी और मामले में बिना किसी पक्षपात के निष्पक्ष जांच का ठोस भरोसा दिलाया।

Read More : Raigarh Jootmil Illegal Timber Scam: फर्जी TP बनाकर खैर-तेंदू लकड़ियों की तस्करी; रायगढ़ पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

परिजनों की मांग पर किशोरी के शव को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज की मर्चुरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की संतुष्टि हेतु डॉक्टरों की विशेष टीम (मेडिकल बोर्ड) से दोबारा पोस्टमार्टम कराया जा सकता है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here