Thursday, March 26, 2026
30.1 C
Raipur

Gwalior News :हाईकोर्ट ने ग्वालियर पुलिस से मांगा जवाब, लापता महिलाओं-बच्चों का रिकॉर्ड नष्ट करने पर उठाए सवाल

Gwalior News : ग्वालियर / भूपेन्द्र भदौरिया : ग्वालियर से लापता महिलाओं और बच्चों से जुड़ी जानकारी आरटीआई के तहत मांगे जाने पर ग्वालियर पुलिस 2015 से पहले का रिकॉर्ड देने में असमर्थ रही। पुलिस का कहना है कि यह रिकॉर्ड नष्ट कर दिया गया है। इस पर हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस को रिकॉर्ड नष्ट करने का स्पष्ट कारण बताने के निर्देश दिए हैं।

Gwalior News :इस मामले में एडवोकेट आशीष प्रताप सिंह ने 7 मार्च 2022 को हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्होंने राज्य सूचना आयोग के 15 दिसंबर 2021 के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें आयोग ने उनकी अपील खारिज कर दी थी। याचिकाकर्ता ने 1 फरवरी 2021 को एसपी कार्यालय में आरटीआई दायर कर ग्वालियर जिले में 2004 से 2021 तक लापता हुए महिलाओं और बच्चों की विस्तृत जानकारी मांगी थी।

Gwalior News :पहले चरण में यह कहा गया कि संबंधित थानों से जानकारी लें। बाद में फर्स्ट अपील अधिकारी ने जानकारी 3000 पन्नों में होने की बात कहकर 6000 रुपये जमा करने को कहा, लेकिन बाद में नियमों का हवाला देते हुए सूचना देने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद 2016 से 2021 तक की कुछ आंशिक जानकारी सांख्यिकीय रूप में दी गई, पर पूर्ण जानकारी अब तक नहीं मिली।

Gwalior News :याचिकाकर्ता के वकील एम. पी. सिंह के अनुसार, मांगी गई जानकारी में लापता लोगों के नाम, पते, एफआईआर की प्रति, बरामदगी और सुपुर्दगी से जुड़ी जानकारी के साथ-साथ अपहरण से जुड़े आरोपियों की जानकारी शामिल थी। अब कोर्ट ने पुलिस से स्पष्ट किया है कि रिकॉर्ड क्यों और किस नियम के तहत नष्ट किया गया, इसका जवाब दिया जाए।

Share The News

Latest YouTube Videos

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Latest YouTube Shorts

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories