Katghora News: बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, भारी बारिश में सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन; चक्काजाम की चेतावनी

Sanjay Sahu
Katghora News

Katghora News: कटघोरा। प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन के लिए पहचाने जाने वाला मिनीमाता बांगो बांध क्षेत्र इन दिनों खराब सड़क की वजह से चर्चा में है। बांगो से पोड़ी ब्लॉक को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में है। सड़क की बदहाली से नाराज ग्रामीणों का धैर्य शुक्रवार को जवाब दे गया। भारी बारिश के बीच सैकड़ों ग्रामीण कीचड़ से भरी सड़क पर बैठ गए और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।

5 गांवों के लोगों के लिए मुख्य रास्ता

ग्रामीणों के मुताबिक यह सड़क क्षेत्र के पांच प्रमुख गांवों को जोड़ती है और आवागमन का मुख्य साधन है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और कीचड़ होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को हो रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर फिसलन के कारण आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। कई बार बच्चों के भी चोटिल होने की बात ग्रामीणों ने कही है।

गड्ढों में मिट्टी डालकर की गई खानापूर्ति

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर पहले जल संसाधन विभाग के कार्यालय का घेराव कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बाद समस्या का स्थायी समाधान करने के बजाय सड़क के गड्ढों में मिट्टी डलवा दी गई।

बारिश के बाद यही मिट्टी कीचड़ और दलदल में बदल गई, जिससे सड़क की स्थिति पहले से भी खराब हो गई है।

जनपद सदस्य ने ग्रामीणों को समझाया

प्रदर्शन के दौरान वहां से गुजर रहे जनपद सदस्य आयुष सिंह ग्रामीणों के बीच पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाया और प्रदर्शन को शांत कराया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या को जायज बताते हुए कहा कि सड़क की बदहाली को लेकर जल्द शासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Katghora News: आयुष सिंह ने कहा कि अगर प्रशासन ने जल्द पक्की सड़क का निर्माण शुरू नहीं कराया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने चक्काजाम करने की भी चेतावनी दी।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *