IAS Niaz Khan : फिर चर्चा में IAS नियाज खान, ‘ब्राम्हणों से नफरत मतलब भगवान ब्रम्हा का अपमान, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

0
98
IAS Niaz Khan
IAS Niaz Khan

IAS Niaz Khan : भोपाल। अपने बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी नियाज खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ‘ब्राह्मण द ग्रेट’ नामक पुस्तक लिख चुके नियाज खान ने इस बार भी ब्राह्मण समुदाय को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक टिप्पणी की है।

IAS Niaz Khan : नियाज खान ने अपने पोस्ट में लिखा है, “अगर वेदों पर विश्वास करते हैं, तो यह सर्वविदित है कि भगवान ब्रह्मा ने ब्राह्मणों को धर्म से जुड़े कार्यों के लिए चुना था। उन्हें समाज के मार्गदर्शन के लिए बनाया गया था। ऐसे में यदि कोई ब्राह्मणों से नफरत करता है, तो यह भगवान ब्रह्मा का ही अपमान है। फैसला आपका है। इससे पहले भी नियाज खान सनातन धर्म और इस्लाम से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा करते हुए विवादों में आ चुके हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here