Rajinikanth Jailer 2 Release Date : नया पोस्टर जारी कर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, तय समय पर ही दुनिया भर में रिलीज होगी सुपरस्टार रजनीकांत की ‘जेलर 2’

VIKASH KHALKHO

मुंबई। Nishaanebaz.com-Rajinikanth Jailer 2 Release Date Confirmed: ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ की शानदार सफलता के बाद फैंस इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बन रही और भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर ‘जेलर 2’ को लेकर बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ रही थीं कि इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि, अब फिल्म के मेकर्स ने इन तमाम अटकलों और अफवाहों पर पूर्ण विराम लगाते हुए सच सामने रख दिया है।

फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी सन पिक्चर्स ने इन अफवाहों को पूरी तरह खारिज करते हुए साफ कर दिया है कि ‘जेलर 2’ अपने पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही 15 अक्टूबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दरअसल, इतने बड़े पैमाने पर बन रही इस फिल्म का प्रमोशन मेकर्स द्वारा काफी शांत तरीके से किया जा रहा था, जिसके चलते दर्शकों और सोशल मीडिया पर रिलीज में देरी होने की आशंका जताई जाने लगी थी।

Read More : MP News: RGPV का होगा बंटवारा! भोपाल, उज्जैन और जबलपुर में बनेंगी अलग-अलग यूनिवर्सिटी, लाखों छात्रों पर असर

RAJINI THE JAILER 2 - Hindi Announcement teaser | Superstar Rajinikanth|Sun Pictures|Anirudh|Nelsonरिलीज की तारीख की आधिकारिक पुष्टि करने के लिए मेकर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘जेलर 2′ का एक नया और दमदार पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में सुपरस्टार रजनीकांत हाथ में पिस्टल थामे बेहद ही इंटेंस और आक्रामक अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर के साथ तमिल भाषा में कैप्शन लिखा गया है- “15 अक्टूबर अलप्पारा केलाप्पुरम”, जिसका हिंदी अर्थ ’15 अक्टूबर को हंगामा मचना तय है’ होता है।

Read More : NTA UGC NET June 2026 Re-Exam City Slip Released: यूजीसी नेट री-एग्जाम की सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, ugcnet.nta.nic.in पर ऐसे करें डाउनलोड

Jailer 2: Rajinikanth's Highly-Anticipated Sequel To Feature Star-Studded Cameos?मेकर्स धीरे-धीरे फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। हाल ही में फिल्म का पहला धमाकेदार गाना ‘अला बोलेलो’ रिलीज किया गया था, जिसमें पूर्णा और रजनीकांत की जोड़ी देखने को मिली थी। ‘जेलर 2’ के संगीत निर्देशन की कमान अनिरुद्ध रविचंदर संभाल रहे हैं।

बात करें इस मल्टीस्टारर फिल्म की स्टार कास्ट की तो ‘जेलर 2’ में रजनीकांत के अलावा दक्षिण और बॉलीवुड सिनेमा की कई बड़ी हस्तियां एक साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म में शिव राजकुमार, मोहनलाल, एस. जे. सूर्या, ऋतिक रोशन, राम्या कृष्णन, मिर्ना मेनन और योगी बाबू जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। रिलीज डेट कंफर्म होने के बाद अब रजनीकांत के प्रशंसकों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *