Wednesday, September 2, 2026
Home Tech Apple CEO Tim Cook Steps Down John Ternus Takes Over: एप्पल में...

Apple CEO Tim Cook Steps Down John Ternus Takes Over: एप्पल में 15 साल बाद बदला नेतृत्व, जॉन टर्नस बने कंपनी के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी

नई दिल्ली। Nishaanebaz.com-Apple CEO John Ternus Salary: दिग्गज अमेरिकी टेक कंपनी एप्पल (Apple) में लगभग 15 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव हुआ है। जॉन टर्नस ने 1 सितंबर 2026 से आधिकारिक तौर पर कंपनी के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का पद संभाल लिया है। उन्होंने टिम कुक का स्थान लिया है, जिन्होंने वर्ष 2011 से कंपनी का सफल नेतृत्व किया और अब बोर्ड के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में नजर आएंगे। कंपनी में हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब नए सीईओ जॉन टर्नस के वेतन, कुल पैकेज और नेट वर्थ को लेकर आंकड़े सामने आए हैं।

जॉन टर्नस एप्पल के लिए कोई नया चेहरा नहीं हैं, वे पिछले 25 वर्षों से कंपनी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने वर्ष 2001 में एप्पल की प्रोडक्ट डिजाइन टीम से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद अपनी कार्यकुशलता के बल पर वे 2013 में हार्डवेयर इंजीनियरिंग के वाइस प्रेसिडेंट बने और वर्ष 2021 में उन्हें सीनियर वाइस प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई। 15 साल बाद हुए इस बड़े बदलाव के बाद बाजार विशेषज्ञों और टेक प्रेमियों की नजरें नए सीईओ के compensation पैकेज पर टिकी हुई थीं।

Read More : Kathmandu Hospital Mortuary Tragedy Scene: अपनों की तलाश में मोर्चरी के बाहर भटक रहे लोग, त्रिशूली में मलबे से निकाले जा रहे शव

Apple Hub on X: "John Ternus is now Apple's CEO 🚨 He took over today as Tim  Cook stepped down to become Apple's executive chairman" / Xविभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और कॉर्पोरेट फाइलिंग्स के अनुसार, जॉन टर्नस को एप्पल की ओर से कुल 58 मिलियन डॉलर (लगभग ₹488 करोड़) का शुरुआती सालाना पैकेज दिया गया है। इस पैकेज के मुख्य ब्रेकडाउन की बात करें तो इसमें 3 मिलियन डॉलर (लगभग ₹28.5 करोड़) की बेसिक सैलरी शामिल है। यानी उनकी प्रति माह की बेसिक सैलरी लगभग 2,50,000 डॉलर (करीब ₹2.37 करोड़) होगी। इसके अलावा, आगामी वर्ष के लिए 55 मिलियन डॉलर (लगभग ₹522 करोड़) मूल्य के टारगेट स्टॉक अवॉर्ड्स तय किए गए हैं, जो कंपनी के प्रदर्शन के आधार पर दिए जाएंगे। पद संभालने पर उन्हें 2.5 मिलियन डॉलर का वन-टाइम RSU (रेस्ट्रिक्टेड स्टॉक यूनिट) ग्रांट भी प्रदान किया गया है।

Read More : Chhattisgarh Posting: प्रोबेशन पूरा करने वाले 64 सहायक वन संरक्षकों को मिली पहली पोस्टिंग, वन विभाग ने जारी किया आदेश

पूर्व सीईओ टिम कुक की कमाई से तुलना करें तो टिम कुक का बेस पैकेज 47 मिलियन डॉलर का था, जिसमें 2 मिलियन डॉलर की सलाना बेसिक सैलरी और 45 मिलियन डॉलर के प्लान्ड स्टॉक अवॉर्ड्स शामिल थे। हालांकि, कंपनी की बेहतरीन परफॉर्मेंस और इक्विटी के चलते टिम कुक ने पिछले वित्त वर्ष में कुल 74.3 मिलियन डॉलर (₹630 करोड़ से अधिक) की कमाई की थी। संपत्ति के मामले में 25 वर्षों की सेवा के बाद जॉन टर्नस की अनुमानित कुल संपत्ति (Net Worth) 75 मिलियन डॉलर (लगभग ₹630 करोड़) है, जबकि 28 साल तक कंपनी में रहे टिम कुक की कुल संपत्ति लगभग 3 बिलियन डॉलर (₹25,000 करोड़) आंकी गई है। टर्नस का नया वेतन मॉडल भी टिम कुक की शुरुआती सैलरी संरचना के समान ही रखा गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here