Janjgir Champa Police Transfer News: जांजगीर-चांपा में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने जारी किया आदेश

VIKASH KHALKHO

जांजगीर-चांपा। Nishaanebaz.com-Janjgir Champa Police Transfer: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा प्रशासनिक दृष्टिकोण से कसावट लाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक (SP) विजय कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर जिले के 6 पुलिस अधिकारियों की अस्थाई रूप से नई पदस्थापना की है। एसपी कार्यालय से जारी इस आदेश के तहत सभी स्थानांतरित निरीक्षकों और उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नवीन दायित्व संभालने के निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, जिले के कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों में फेरबदल किया गया है, जबकि कुछ अनुभवी अधिकारियों को उनके मूल दायित्वों के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

तबादला सूची के अनुसार अधिकारियों की नई पदस्थापना की सूची निम्नलिखित है:

  • निरीक्षक शिवानंद सिंह: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जांजगीर से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी, मुलमुला बनाया गया।

  • निरीक्षक पारस पटेल: मुलमुला थाना प्रभारी से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी, बम्हनीडीह बनाए गए। इन्हें एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं बालक विरुद्ध अपराध अनुसंधान शाखा जांजगीर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

  • निरीक्षक कमलेश कुमार शेण्डे: अजाक (AJAK) थाना प्रभारी से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी, सारागांव की कमान दी गई।

  • निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी: सारागांव थाना प्रभारी से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी, पामगढ़ बनाया गया।

  • निरीक्षक सावन कुमार सारथी: पामगढ़ थाना प्रभारी से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी, अजाक (AJAK) पदस्थ किया गया।

  • उप निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह: बम्हनीडीह थाना प्रभारी से स्थानांतरित कर थाना जांजगीर में पदस्थ किया गया।

Read More : Wi-Fi 6 vs Wi-Fi 7 Home Network Comparison: घर के लिए कौन सा राउटर है बेस्ट? समझिए वाई-फाई 6 और वाई-फाई 7 में बड़ा अंतर

जिला पुलिस कप्तानी संभालने के बाद एसपी विजय कुमार पाण्डेय लगातार जिले में कानून-व्यवस्था और बेसिक पुलिसिंग को मजबूत करने में जुटे हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के जरिए थानों के कामकाज में पारदर्शिता और गतिशीलता लाने का प्रयास किया गया है, ताकि आम जनता को राहत मिले और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसा जा सके।

Read More : Mahindra Scorpio Fortuner Popularity Report: स्कॉर्पियो से लेकर फॉर्च्यूनर तक: क्यों भारतीय ऑटो बाजार में इन मस्कुलर कारों का है जबरदस्त जलवा

एसपी कार्यालय की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे बिना किसी विलंब के अपनी वर्तमान पदस्थापना से कार्यमुक्त होकर तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें तथा इसकी सूचना वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित करें।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *