Tuesday, September 1, 2026
Home Chhattisgarh Chhattisgarh Politics: ‘यह सही समय है जब आप इस गृहमंत्री को विदा...

Chhattisgarh Politics: ‘यह सही समय है जब आप इस गृहमंत्री को विदा कर दें’, भूपेश बघेल का बड़ा बयान, चोरों को पकड़ने पुलिस के पास पेट्रोल-डीजल के पैसे नहीं?,

Chhattisgarh Politics
Chhattisgarh Politics

Chhattisgarh Politics: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में हुई मोबाइल दुकान में चोरी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस और गृहमंत्री विजय शर्मा पर निशाना साधा है। बघेल ने आरोप लगाया कि चोरी के आरोपियों को पकड़ने के लिए जशपुर पुलिस के पास पेट्रोल-डीजल के पैसे तक नहीं हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से गृहमंत्री को पद से हटाने की मांग भी की।

दरअसल, 12 अगस्त की रात कुनकुरी थाना क्षेत्र में जय स्तंभ चौक के पास स्थित कठौतिया मोबाइल दुकान में चोरी हुई थी। चोर दुकान से करीब 130 से 140 मोबाइल लेकर फरार हो गए थे। चोरी के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 


भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि चोरी हुए मोबाइल फोन लगातार एक्टिवेट हो रहे हैं और दुकानदार इसकी जानकारी पुलिस को दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपी को पकड़ने जाने के लिए पेट्रोल के पैसे नहीं होने की बात कह रही है।

 


पुलिस के मुताबिक, शिकायत के बाद कुनकुरी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। CCTV फुटेज, होटल से मिली जानकारी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने तौसीफ रजा, निवासी साहेबगंज, झारखंड की पहचान की। विशेष टीम ने झारखंड पहुंचकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ चोरी करना स्वीकार किया। उसने बताया कि चोरी के मोबाइल दूसरे साथी के पास हैं।

पुलिस ने दूसरे आरोपी की भी पहचान कर ली है, लेकिन वह फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी और चोरी के मोबाइल बरामद करने के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।

Chhattisgarh Politics: वहीं, बताया जा रहा है कि फरार आरोपी की तलाश में जाने के लिए पुलिस ने प्रार्थी से पेट्रोल के पैसे मांगे थे। प्रार्थी ने पुलिस को पेट्रोल के लिए पैसे भी दिए हैं। मामले को लेकर अब सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here