Vaibhav Bais BJP Yuva Morcha Incharge Chhattisgarh: वैभव बैस संभालेंगे युवा मोर्चा, सुभाष तिवारी को महिला मोर्चा का प्रभार, देखें पूरी लिस्ट

VIKASH KHALKHO

रायपुर। Nishaanebaz.com-Chhattisgarh BJP Morcha Incharge List Announced 2026: भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने प्रदेश के विभिन्न मोर्चों के प्रभारियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से संगठन को गति देने के लिए मोर्चों के नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। जारी सूची के अनुसार, युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वैभव बैस को सौंपी गई है।

संगठन द्वारा जारी अधिकारिक सूची के मुताबिक, महिला मोर्चा का प्रभारी सुभाष तिवारी को बनाया गया है।

Read More : WhatsApp Update Chat Customization: WhatsApp यूजर्स के लिए आया खास अपडेट, 5 अलग-अलग कैटेगरी में बदलें व्हाट्सएप थीम्स

वहीं किसान मोर्चा का प्रभार पूनम चंद्राकर को दिया गया है। इसके अलावा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिम्मेदारी पूर्व सांसद लखनलाल साहू को सौंपी गई है।

Read More : Bilaspur News: बिलासपुर में युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, भाई से विवाद के बाद हाईटेंशन टावर पर चढ़ा; जानिए फिर क्या हुआ

अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रभारी शिरिष अग्रवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रभारी डॉ. गुलाब टिकरिहा तथा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी मनोज जैन को नियुक्त किया गया है।

Read More : Gen Z Alcohol Consumption Trends Premiumization: Gen Z ने शराब से बनाई दूरी, फिर भी कंपनियों का मुनाफा बढ़ा, जानें प्रीमियम ट्रेंड

प्रदेश भाजपा संगठन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सभी नवनियुक्त प्रभारियों का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। नई नियुक्तियों के साथ ही पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि सभी मोर्चों के नए प्रभारी अपने-अपने वर्गों में संगठन के विस्तार और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *