Farmer Leader Death Threats Khairagarh: खैरागढ़ में गरमाया श्री सीमेंट फैक्ट्री का विरोध: किसान नेता को मिला धमकी भरा फोन, क्षेत्र में बढ़ा तनाव

VIKASH KHALKHO

खैरागढ़। Nishaanebaz.com-Farmer Leader Threatened In Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में श्री सीमेंट फैक्ट्री स्थापना और चूना पत्थर खनन परियोजना के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के बीच एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। किसान अधिकार संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष वीरेंद्र जंघेल ने आरोप लगाया है कि उन्हें मोबाइल फोन पर लगातार कॉल करके भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं और आंदोलन से दूर रहने के लिए गंभीर दबाव बनाया गया। किसान नेता का दावा है कि बात न मानने पर उन्हें और उनके पूरे परिवार को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी गई है।

गंभीर धमकी मिलने के बाद किसान अधिकार संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने छुईखदान थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दिए गए आवेदन में पीड़ित वीरेंद्र जंघेल ने बताया कि वे दनिया, अतरिया, उदयपुर और संपूर्ण परिक्षेत्र में श्री सीमेंट परियोजना के खिलाफ जारी जनआंदोलन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। शिकायत के अनुसार 29 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे विचारपुर निवासी आरोपी राजेश जंघेल ने उनके मोबाइल नंबर पर 10 से 15 बार कॉल कर गाली-गलौज की और सीमेंट खदान तथा फैक्ट्री विरोध से तुरंत अलग हटने की चेतावनी दी।

Read More : Rhaighar Forest Range Irregularities Probe: रायघर रेंज में अनियमितता और तस्करों से सांठगांठ के संकेत: USTR उपनिदेशक वरुण जैन ने ओडिशा वन विभाग से मांगी सीज़र रिपोर्ट

धमकी भरे कॉल के बाद से किसान नेता और उनके परिजनों में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त हो गया है। पीड़ित ने अपनी और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताई है और पुलिस को घटना से संबंधित कॉल डिटेल्स तथा रिकॉर्डिंग साक्ष्य के रूप में सौंपने की बात कही है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से कथित संज्ञेय अपराध के मामले में तत्काल निष्पक्ष एफआईआर दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी करने की मांग की है।

Read More : Harda Murder Case: साढ़े 3 साल बाद पकड़ा गया अनिल माणिक हत्याकांड का मुख्य आरोपी

इस घटनाक्रम के बाद किसान अधिकार संघर्ष समिति ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि अगले 3 से 4 दिनों के भीतर मामले में प्रभावी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। समिति के अनुसार जल्द कार्रवाई न होने की स्थिति में लगभग 300 से 400 ग्रामीण एकजुट होकर छुईखदान थाने का घेराव करेंगे।

Read More : NH 130C Traffic Jam: जुगाड़ के पास धराशाई हुआ पुराना पेड़, सूचना के बाद सड़क से बाधा हटाने में जुटी वन विभाग की टीम

गौरतलब है कि क्षेत्र में श्री सीमेंट परियोजना और चूना पत्थर उत्खनन को लेकर किसानों और स्थानीय ग्रामीणों का विरोध लंबे समय से जारी है। आंदोलन से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी को धमकी मिलने के बाद इलाके में राजनीतिक और सामाजिक पारा और चढ़ गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे की उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *