Monday, August 31, 2026
Home Madhya Pradesh MP BJP Meeting: रामराजा मंदिर पहुंचकर CM मोहन यादव बोले- हमारी ऐतिहासिक...

MP BJP Meeting: रामराजा मंदिर पहुंचकर CM मोहन यादव बोले- हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर है ओरछा

Orchha BJP Meeting
Orchha BJP Meeting

[nishaanebaz.com] MP BJP Meeting: ओरछा। रामराजा सरकार की नगरी ओरछा में चल रही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आज दूसरा और अंतिम दिन है। बैठक में शामिल होने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी ओरछा पहुंचे। धार्मिक नगरी पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने रामराजा मंदिर में दर्शन-पूजन किया और ऐतिहासिक ओरछा किले का भी भ्रमण किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने ओरछा की ऐतिहासिक विरासत और धार्मिक महत्व का उल्लेख करते हुए रामराजा मंदिर को प्रदेश की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा बताया। उन्होंने कहा कि ओरछा की विरासत को संरक्षित करने के साथ इसे पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने पर सरकार का विशेष फोकस है।

रामराजा मंदिर हमारी सांस्कृतिक संपदा- CM मोहन यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि रामराजा मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं है, बल्कि यह मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। ओरछा की स्थापत्य कला और यहां मौजूद ऐतिहासिक इमारतें प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को दर्शाती हैं।उन्होंने मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की और कहा कि ओरछा की ऐतिहासिक पहचान को देश-दुनिया के सामने बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Indore Auto Theft: 8 लाख के 4 चोरी के ऑटो बरामद, कर्ज और नशे के लिए चोरी करता था फरीद

महाकाल महालोक की तर्ज पर तीर्थस्थलों का विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन में महाकाल महालोक के निर्माण के बाद धार्मिक पर्यटन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है।इसी मॉडल को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों का समग्र विकास किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार करना भी है।

ओरछा बनेगा पर्यटन का बड़ा केंद्र

सीएम मोहन यादव ने कहा कि ओरछा को पर्यटन की दृष्टि से एक शानदार और आकर्षक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां के बुंदेला शासकों की स्थापत्य कला आज भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।उन्होंने ओरछा के महलों और ऐतिहासिक इमारतों की वास्तुकला का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौर में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं, इसके बावजूद यहां के भवनों में मौसम के अनुकूल निर्माण की अद्भुत तकनीक देखने को मिलती है।

भाजपा कार्यसमिति की बैठक का आज अंतिम दिन

ओरछा में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आज दूसरा और अंतिम दिन है। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए।

Bhopal News: 16 इलाकों में आज नगर निगम का बड़ा एक्शन, रहवासी क्षेत्रों में चल रही दुकानों पर होगी सीलिंग

बैठक के दूसरे दिन मुख्य रूप से ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों और गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही पार्टी संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों के रोडमैप को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।मुख्यमंत्री के ओरछा दौरे और रामराजा मंदिर में दर्शन के दौरान धार्मिक आस्था के साथ क्षेत्र के पर्यटन और विकास को लेकर सरकार की प्राथमिकताएं भी सामने आईं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here