Gobra Nawapara Highway Robbery News: राहगीर को रोककर चाकू-डंडे से पीटा और नकदी-मोबाइल लूटा, पुलिस ने 4 नाबालिगों समेत 9 आरोपियों को पकड़ा

VIKASH KHALKHO

रायपुर। Nishaanebaz.com-Gobra Nawapara Highway Robbery: रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना अंतर्गत कुर्रा गांव के पास शनिवार रात एक राहगीर के साथ रास्ता रोककर मारपीट करने, वाहन में तोड़फोड़ मचाने और नकदी व मोबाइल लूटने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पीड़ितों पर गाली-गलौज करते हुए चाकू, डंडे और हाथ-मुक्कों से हमला किया गया था। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल 5 बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल 4 अपचारी बालकों (नाबालिगों) को नियमानुसार हिरासत में लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम चिल्हाती (थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर) निवासी 40 वर्षीय रोहित कुमार यादव 29 अगस्त की रात अपने तूफ़ान वाहन (क्रमांक CG 04 QR 4710) से धमतरी की ओर जा रहे थे। रात करीब 1 बजे गोबरा नवापारा के ग्राम कुर्रा के पास अज्ञात बदमाशों ने अचानक उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने रोहित के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और डंडे व चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने वाहन में तोड़फोड़ कर करीब 16 हजार रुपये का नुकसान पहुंचाया और पीड़ित का मोबाइल फोन व पास रखे नकद रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए।

Read More : Janjgir-Champa Crime: नाबालिग से अनाचार के आरोप में 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर भेजा जेल

पीड़ित रोहित यादव ने 30 अगस्त को गोबरा नवापारा थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 296, 115(2), 118(1), 351(2), 310(2), 324(4) एवं 111 के तहत गंभीर अपराध पंजीकृत किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में गठित विशेष पुलिस टीम ने त्वरित साक्ष्यों और स्थानीय पूछताछ के आधार पर महज कुछ घंटों के भीतर ही 5 बालिग आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया।

Read More : Heramba Sankashti Chaturthi Significance And Puja Vidhi: भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर होगी हेरंब गणपति की पूजा, जानिए चंद्रोदय का सटीक समय और अर्घ्य नियम

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बालिग आरोपियों में सागर साहू (22 वर्ष, गोबरा बस्ती), चंदन यादव (19 वर्ष, शीतलापारा नवापारा), टीकम साहू (19 वर्ष, तर्री), मुकेश नगराची (19 वर्ष, शीतलापारा नवापारा) और घनश्याम निषाद (19 वर्ष, खेलीपारा नवापारा) शामिल हैं। इसके अलावा वारदात में शामिल 4 विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड (माना, रायपुर) के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू, डंडे तथा लूटा गया मोबाइल व नकद राशि बरामद करने में जुटी है और सभी बालिग आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *