Sunday, August 30, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Police Action On Spa Centers: रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: चेकिंग...

Raipur Police Action On Spa Centers: रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: चेकिंग के बाद पंडरी थाना क्षेत्र के 2 स्पा सेंटर सील

रायपुर। Nishaanebaz.com-Raipur Police Action On Spa Centers: राजधानी रायपुर में स्पा सेंटरों की आड़ में चलने वाली संदिग्ध गतिविधियों और अनियमितताओं पर पुलिस कमिश्नरेट का शिकंजा कसता जा रहा है। एक दिन पहले शहर के 30 स्पा सेंटरों पर चलाए गए व्यापक चेकिंग अभियान के बाद, पुलिस ने पंडरी थाना क्षेत्र के 2 स्पा सेंटरों को विधिवत सील कर दिया है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से शहर के स्पा और मसाज सेंटर संचालकों के बीच हड़कंप मच गया है।

इन 2 स्पा सेंटरों पर जड़ा गया ताला

पुलिस जांच में नियमों की धज्जियां उड़ाने और मौके से संदिग्ध सामग्री मिलने पर निम्नलिखित स्पा सेंटरों को सील करने की कार्रवाई की गई है:

  • रिफ्लेक्शन स्पा (Reflection Spa): उषा प्राइड, मोवा (थाना पंडरी क्षेत्र)

  • ला थाई स्पा (La Thai Spa): अंबुजा मॉल, पंडरी (थाना पंडरी क्षेत्र)

Read More : Rewa Hospital Accident: नेशनल हॉस्पिटल में लिफ्ट हादसा, मरीज की मौत; परिजनों का हंगामा

कार्रवाई की मुख्य वजहें

पुलिस प्रशासन द्वारा की गई इस कड़ी कार्रवाई के पीछे मुख्य रूप से दो बड़े कारण सामने आए हैं:

  • आपत्तिजनक सामग्री: चेकिंग के दौरान इन सेंटरों के परिसरों से आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गईं।

  • लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन: स्पा संचालन के लिए जारी लाइसेंस और नगर निगम व पुलिस प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा था। स्टाफ वेरिफिकेशन और ग्राहक रिकॉर्ड रजिस्टर में भी गंभीर गड़बड़ियां पाई गईं।

Read More : MP News: अचानक सापौन पहुंचे कलेक्टर, आंगनवाड़ी से राशन दुकान तक जांची व्यवस्था

निगरानी और वैधानिक कार्रवाई आगे भी रहेगी जारी

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को 15 पुलिस टीमों के 100 से अधिक अधिकारियों और जवानों ने रायपुर शहर के 30 स्पा सेंटरों पर एक साथ अचानक दबिश दी थी। जांच के बाद मिली खामियों के आधार पर पंडरी पुलिस ने यह कड़ा कदम उठाया है। पुलिस अधिकारियों ने साफ संदेश दिया है कि शहर में अवैध गतिविधियों, बिना पुलिस वेरिफिकेशन के काम करने वाले कर्मचारियों और नियमों का उल्लंघन करने वाले सेंटरों पर आगे भी इसी तरह की कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here