Korba Heavy Rain Havoc: कोरबा में भारी बारिश और मलबे के सैलाब से मची तबाही, नेपाल आपदा जैसे खौफनाक मंजर से डरे लोग

VIKASH KHALKHO

कोरबा। Nishaanebaz.com-Korba Heavy Rain Havoc: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बीते 5 दिनों से जारी अनवरत बारिश ने शनिवार (29 अगस्त 2026) को विकराल रूप धारण कर लिया। जिले में शनिवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश के बाद बिलासपुर-कोरबा मार्ग पर पहाड़ियों से मलबे का सैलाब आ गिरा, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। सर्वमंगला-कनबेरी मार्ग पर जोड़ा पुल के पास हुए भूस्खलन में एक यात्री बस और एक लग्जरी कार मलबे के नीचे बुरी तरह दब गई। नेपाल की हालिया जलप्रलय जैसी खौफनाक तस्वीरों ने स्थानीय निवासियों और राहगीरों को दहशत में डाल दिया है।

भारी बारिश और मलबे के तेज बहाव के कारण बिलासपुर-कोरबा मुख्य मार्ग के साथ-साथ कोरबा-उरगा रास्ते पर भी चट्टानें और कीचड़ गिरने का खतरा लगातार बना हुआ है। मार्ग बाधित होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्री घंटों फंसे रहे। स्थिति की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और जेसीबी (JCB) मशीनों की मदद से रास्ते से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया।

Read More : Rewa Rain News: महज 3 घंटे की बारिश में जलमग्न हुआ रीवा, कई वार्डों में भरा पानी; कलेक्टर ने किया निरीक्षण

मूसलाधार बारिश का सबसे भयावह नजारा दादर नाले के पास देखने को मिला, जो तेज बारिश के चलते अचानक उफान पर आ गया। नाले के रौद्र रूप को देखते हुए स्थानीय लोगों ने वाहनों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन एक स्कॉर्पियो कार चालक ने उफनते नाले को पार करने की कोशिश की। देखते ही देखते कार नाले के तेज बहाव में बहने लगी। कार में तीन युवक सवार थे, जिन्होंने त्वरित बुद्धिमत्ता दिखाते हुए अपनी जान बचाने के लिए कार की छत पर शरण ली। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे की भारी मशक्कत के बाद रस्सियों के सहारे तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

Read More : Tikamgarh News: कलेक्टर के सामने BP नहीं नाप पाई CHO, खुली स्वास्थ्य केंद्र की पोल!

जिले में पिछले 5 दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों और रिहायशी वार्डों में बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई है। नालियों और नाले का गंदा पानी दर्जनों घरों में घुटनाें तक भर गया है। लोग अपने घरों से बर्तन और बाल्टियों के जरिए पानी निकालने को मजबूर दिखे। कई इलाकों में बारिश के साथ ही बिजली आपूर्ति भी पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे लोगों की समस्याएं और बढ़ गई हैं।

Read More : CG News: दंतेवाड़ा में अवैध अंग्रेजी शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बारसूर से 12.74 लीटर शराब के साथ युवक गिरफ्तार

प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलेवासियों को उफनते नदी-नालों से दूर रहने और एहतियात बरतने की सलाह दी है। इसके साथ ही संवेदनशील और जलभराव वाले इलाकों में आपदा राहत टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *