Friday, August 28, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime: टाटीबंध में 10.59 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, बाइक-स्मार्टफोन...

Raipur Crime: टाटीबंध में 10.59 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, बाइक-स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन भी जब्त

Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime: रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आमानाका पुलिस ने हेरोइन/चिट्टा की तस्करी और बिक्री करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10.59 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 5 हजार 900 रुपए बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, 27 अगस्त 2026 को आमानाका पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि टाटीबंध चौक के पास एक व्यक्ति हेरोइन/चिट्टा बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम घनश्याम कौशिक उर्फ गड्डू, पिता परदेशी कौशिक, उम्र 39 वर्ष, निवासी मटिया तालाब, दुर्गा मंदिर के पास टाटीबंध, थाना आमानाका, रायपुर बताया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 10.59 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया। इसके अलावा एक हीरो पैशन मोटरसाइकिल क्रमांक CG-07-AC-1668, एक ONEPLUS स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन भी जब्त की गई।

पुलिस के अनुसार, बरामद हेरोइन की कीमत करीब 1,05,900 रुपए है, जबकि मोटरसाइकिल की कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई गई है। अन्य सामान को मिलाकर कुल जब्ती की अनुमानित कीमत करीब 1,50,900 रुपए है।

आरोपी के खिलाफ थाना आमानाका में धारा 21(B) NDPS Act के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Raipur Crime: यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त पश्चिम रायपुर रोबिनसन गुड़िया, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम रायपुर राहुल देव शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में आमानाका पुलिस टीम द्वारा की गई।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here