Friday, August 28, 2026
Home Chhattisgarh Bacheli News: बस्तर फाइटर्स डीआरजी की महिला जवानों ने डीआरजी जवानों को...

Bacheli News: बस्तर फाइटर्स डीआरजी की महिला जवानों ने डीआरजी जवानों को राखी बाँधकर मनाया रक्षाबंधन

Bacheli News
Bacheli News

Bacheli News: फकरे आलम खान/दंतेवाड़ा – बचेली: दन्तेवाड़ा। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बस्तर फाइटर्स डीआरजी की महिला जवानों द्वारा डीआरजी के जवानों की कलाई पर राखी बाँधकर रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री जितेंद्र कुमार खुटे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

महिला जवानों ने डीआरजी जवानों को राखी बाँधकर उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार खुटे ने सभी महिला जवानों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि पुलिस परिवार में आपसी स्नेह, विश्वास एवं सहयोग का यह बंधन हमारी ताकत है।

Bacheli News: उन्होंने महिला जवानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि “आप सभी के अच्छे जीवन और अच्छे भविष्य के लिए हमारी शुभकामनाएँ हैं। आपकी सुरक्षा, सम्मान एवं रक्षा के लिए हम सदैव तत्पर रहेंगे और हर परिस्थिति में आपके साथ खड़े रहेंगे।” रक्षाबंधन का यह आयोजन पुलिस परिवार में भाईचारे, आपसी विश्वास और पारिवारिक आत्मीयता को मजबूत करने वाला रहा। कठिन एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे जवानों के लिए यह अवसर विशेष भावनात्मक महत्व रखता है। जिला पुलिस दन्तेवाड़ा की ओर से समस्त जिलेवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here