Wednesday, August 26, 2026
Home Chhattisgarh Lormi Husband-Wife Murder: 4 दिन से नहीं उठा फोन, घर खोला तो...

Lormi Husband-Wife Murder: 4 दिन से नहीं उठा फोन, घर खोला तो अंदर का मंजर देख कांप उठे लोग… पति-पत्नी की सड़ी लाशें बरामद

Lormi Husband-Wife Murder
Lormi Husband-Wife Murder

Lormi Husband-Wife Murder: लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र के ग्राम नवलपुर में बंद मकान से पति-पत्नी के सड़े-गले शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के बेटे पिछले चार दिनों से बिलासपुर से लगातार फोन कर रहे थे, लेकिन फोन रिसीव नहीं होने पर उन्होंने पड़ोसियों से घर जाकर पता लगाने को कहा। मकान के बाहर ताला लगा था और अंदर से तेज दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतकों की पहचान नंदकुमार कश्यप (52) और उनकी पत्नी गौरी कश्यप (50) के रूप में हुई है। दोनों नवलपुर स्थित अपने पैतृक मकान में रहते थे।

पुलिस ने ताला तोड़कर खोला मकान

पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त को मोहन कश्यप ने थाने में सूचना दी कि उसके माता-पिता के घर के बाहर ताला लगा है और अंदर से तेज दुर्गंध आ रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव पुलिस टीम, साइबर सेल और एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो एक खाट पर नंदकुमार और दूसरी खाट पर गौरी का शव पड़ा मिला। दोनों शव काफी सड़-गल चुके थे। शवों की स्थिति देखकर मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

परिजनों ने दोनों की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम ने जांच की। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है।

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स, बिलासपुर भेजा गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।

प्रथम दृष्टया हत्या का संदेह

Lormi Husband-Wife Murder: एसडीओपी माधुरी धिरही के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद नवलपुर गांव में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पति-पत्नी की मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई तथा मकान पर बाहर से ताला किसने लगाया।

 

READ MORE: Janjgir-Champa Crime: जांजगीर-चांपा में धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here