Wednesday, August 26, 2026
Home Chhattisgarh Balod News: कांकेर सांसद भोजराज नाग का अनोखा अंदाज: बोले- नींबू काटकर...

Balod News: कांकेर सांसद भोजराज नाग का अनोखा अंदाज: बोले- नींबू काटकर बारिश रोक दी, सभा में गूंजे ठहाके

Balod News
Balod News

Balod News: बालोद। डौंडीलोहारा में महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी करने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम में उस समय माहौल हल्का-फुल्का हो गया, जब कांकेर सांसद भोजराज नाग ने बारिश से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। सांसद के बयान पर मुख्यमंत्री समेत मंच पर मौजूद नेता और कार्यक्रम में शामिल लोग हंस पड़े।

मौसम खराब होने से थी चिंता

सभा को संबोधित करते हुए भोजराज नाग ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का प्रोटोकॉल रात करीब 12 बजे जारी हुआ था। उस समय मौसम खराब था और बारिश की आशंका के कारण कार्यक्रम को लेकर चिंता बनी हुई थी।

सांसद ने अपने अंदाज में कहा कि उन्होंने बूढ़ादेव महादेव से प्रार्थना की और नींबू काटकर बारिश रोकने का पारंपरिक उपाय किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा हो गया है, इसलिए अब बारिश हो तो कोई दिक्कत नहीं।

सांसद की इस बात पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मुस्कुराते नजर आए। देखते ही देखते सभा स्थल पर ठहाके गूंजने लगे। सांसद का यह बयान कार्यक्रम के दौरान चर्चा का विषय बन गया।

महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी

Balod News: डौंडीलोहारा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में जारी की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान योजना और सरकार की विभिन्न योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई। वहीं, सांसद भोजराज नाग का बारिश रोकने वाला किस्सा कार्यक्रम के बाद भी लोगों के बीच चर्चा में रहा और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं।

 

READ MORE: CG Breaking: BJP का बड़ा एक्शन! दुर्गाशंकर मिश्र 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, जानिए पूरा मामला

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here