Tuesday, August 25, 2026
Home Chhattisgarh Raipur NSUI Protest: NSUI का प्रदर्शन: कॉलेज की जर्जर इमारत और बदहाल...

Raipur NSUI Protest: NSUI का प्रदर्शन: कॉलेज की जर्जर इमारत और बदहाल व्यवस्थाओं पर जताया विरोध, प्रशासन को एक माह का अल्टीमेटम

Raipur NSUI Protest:
Raipur NSUI Protest:

Raipur NSUI Protest: रायपुर। शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय में जर्जर भवन और बदहाल मूलभूत सुविधाओं को लेकर NSUI ने महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं और विद्यार्थियों ने कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की।

NSUI पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय अध्यक्ष हरिओम तिवारी और जिला उपाध्यक्ष वैभव मुजेवार के निर्देश पर छात्र नेता उत्कर्ष खिलारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र महाविद्यालय पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान जर्जर भवन, आए दिन स्लैब गिरने की घटनाएं, खुले बिजली बोर्ड, परिसर में गंदगी, खराब वाटर कूलर और गिलास, खराब ग्रीन बोर्ड तथा ID कार्ड व्यवस्था जैसे मुद्दे उठाए गए।

NSUI ने कहा कि जर्जर भवन और अन्य अव्यवस्थाओं के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। संगठन ने प्रशासन से भवन की तत्काल मरम्मत कराने, सुरक्षा संबंधी कमियों को दूर करने और कॉलेज की मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग की।

एक माह में समाधान का आश्वासन

प्रदर्शन के बाद महाविद्यालय प्रशासन ने NSUI और विद्यार्थियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए **एक माह के भीतर छात्रहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान का आश्वासन** दिया।

मांगें पूरी नहीं हुईं तो तालाबंदी की चेतावनी

NSUI जिला उपाध्यक्ष वैभव मुजेवार ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने एक माह के भीतर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है, इसलिए निर्धारित समयसीमा में प्रत्येक मांग पर ठोस कार्रवाई दिखाई देनी चाहिए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक माह के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो NSUI चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी। जरूरत पड़ने पर महाविद्यालय में तालाबंदी और उग्र आंदोलन भी किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी।

NSUI ने स्पष्ट किया कि आंदोलन केवल आश्वासन तक सीमित नहीं रहेगा। जर्जर भवन और मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं होने पर संगठन विद्यार्थियों के हित में निर्णायक संघर्ष करेगा।

ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद

Raipur NSUI Protest: प्रदर्शन में जिला महासचिव सेवा साहू, रविंद्र सिंह, प्रतीक ध्रुव, लोमेश साहू, रितेश बघेल, रेमन सिन्हा, नीरज बंजारे, केशरीनंद साहू, अश्वित गुप्ता, मोहित गायकवाड़, उज्जवल बारले, सतीश, मनोज, साहिल, कुणाल, चंदन, सरगम, अर्पिता, वीरपाल, भूमिका सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here