Tuesday, August 25, 2026
Home Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Sneh Ki Dor Program Raigarh/Raipur: स्नेह की डोर:...

CM Vishnu Deo Sai Sneh Ki Dor Program Raigarh/Raipur: स्नेह की डोर: शहीद की पत्नी ने मुख्यमंत्री की कलाई पर बांधी राखी, नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ को बताया बहनों का सबसे बड़ा उपहार

रायपुर [Nishanebaaz News]। CM Vishnu Deo Sai Sneh Ki Dor Program Raipur के तहत रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में राजधानी रायपुर स्थित बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्ररक्षा के संकल्प और भाई-बहन के अटूट स्नेह का एक भावपूर्ण संगम बना। इस दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों, सेना और छत्तीसगढ़ पुलिस के लगभग 800 जवानों की कलाइयों पर स्कूली बेटियों, दिव्यांग बेटियों और स्व-सहायता समूहों की लखपति व ड्रोन दीदियों ने रक्षासूत्र बांधे। कार्यक्रम का सबसे मार्मिक और भावुक क्षण तब आया जब वर्ष 2017 में नक्सली मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए शहीद उपनिरीक्षक श्री युगल किशोर वर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती माधुरी वर्मा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की कलाई पर राखी बांधी।

Read More Janjgir Collector Janmejay Mahobe Revenue Review: जांजगीर कलेक्टर ने नक्शा बटांकन की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी: कहा- खुद फील्ड में जाकर देखूंगा काम

शहीदों के परिवार हमारे अपने, नक्सलवाद का अंत बहनों के लिए सबसे बड़ा उपहार

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शहीद परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राखी का यह धागा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि एक शहीद परिवार के अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने दोहराया कि शहीदों के परिजनों का सम्मान और उनके हर सुख-दुःख में साथ खड़ा रहना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

नक्सल समस्या पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सुरक्षा बल नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ को नक्सल आतंक से मुक्त कराना हमारी बहनों के लिए सुरक्षा और विश्वास का सबसे बड़ा उपहार है। अब वह समय आ रहा है जब नक्सल हिंसा के कारण किसी बहन का सुहाग नहीं उजड़ेगा और किसी मां को अपना बेटा नहीं खोना पड़ेगा।”

Read More Janjgir Champa Baloda Police Minor Kidnapping Arrest: जांजगीर-चांपा में नाबालिग को भगाने का मामला: मुख्य आरोपी और उसकी मां गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त: 68 लाख बहनों को 631 करोड़

प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त के रूप में राज्य की लगभग 68 लाख बहनों के बैंक खातों में 631 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि राज्य में लखपति दीदी अभियान के जरिए अब तक 13 लाख 85 हजार से अधिक बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं और 30 लाख से अधिक महिलाएं स्व-सहायता समूहों के जरिए प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन रही हैं।

Read More Janjgir Drone Didi Hemlata Manhar Success: तकनीक के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान: नवागढ़ की हेमलता मनहर बनीं जांजगीर की ‘ड्रोन दीदी’

रायपुर जिले के लिए 5 अभिनव प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ

इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम के मंच से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायपुर जिला प्रशासन द्वारा तैयार किए गए 5 महत्वाकांक्षी और नवाचारी प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया:

  1. हरित पोषणम्: आंगनबाड़ियों और महिला समूहों को फलदार पौधे व उन्नत बीज बांटकर पोषण वाटिका का विकास करना।

  2. प्रोजेक्ट निरामय: रायपुर जिले के 215 हाई/हायर सेकेंडरी स्कूलों के 65,920 विद्यार्थियों की निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्त जांच।

  3. तिरंगा शक्ति फेस्ट: युवाओं को राष्ट्रभावना, संस्कृति और सुशासन से जोड़ने के लिए हर माह सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजन।

  4. रायपुर अनफिल्टर्ड: छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित हस्तियों और समाजसेवियों के अनुभवों को पॉडकास्ट के माध्यम से प्रस्तुत करना।

  5. प्रोजेक्ट अहिगुण्डिकः: सौंरा (सपेरा) समुदाय को सरकारी योजनाओं (आधार, आयुष्मान, पीएम आवास, जॉब कार्ड) का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाकर मुख्यधारा से जोड़ना।

कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह सहित भारी संख्या में नागरिक व सुरक्षा बलों के जवान उपस्थित थे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here