Chhattisgarh Congress protest: शक्कर समेत राशन सामग्री की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, खाद्य विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा

Sanjay Sahu
Chhattisgarh Congress protest

Chhattisgarh Congress protest: रायपुर। शक्कर समेत रोजमर्रा की जरूरी खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को खाद्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाद्य विभाग कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान आवश्यक खाद्य सामग्रियों के बढ़ते दामों पर नाराजगी जताते हुए कीमतों में कमी लाने की मांग की गई।

श्रीकुमार मेनन ने कहा कि जरूरी खाद्य वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को रोजमर्रा की जरूरत का सामान महंगे दामों पर खरीदना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और खाद्य विभाग की लापरवाही के कारण आम जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है। कांग्रेस ने सरकार से आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण लगाने की मांग की।

राशन सामग्री की कमी और कालाबाजारी का आरोप

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि कई राशन दुकानों में खाद्य सामग्री की कमी बताकर कालाबाजारी की जा रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लोगों को पर्याप्त मात्रा में राशन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जबकि बाजार में खाद्य वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

Chhattisgarh Congress protest: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाद्य विभाग से राशन दुकानों में पर्याप्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने, कालाबाजारी पर रोक लगाने और बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *