Monday, August 24, 2026
Home Chhattisgarh Siliyari To Charoda Grand Kanwar Yatra: धरसींवा में आस्था का महासैलाब: भावेश...

Siliyari To Charoda Grand Kanwar Yatra: धरसींवा में आस्था का महासैलाब: भावेश बघेल के नेतृत्व में निकली 20 किमी लंबी कांवड़ यात्रा

धरसींवा [Nishanebaaz News]। Siliyari To Charoda Grand Kanwar Yatra के आयोजन से सावन के पावन महीने में राजधानी रायपुर का ग्रामीण क्षेत्र पूरी तरह शिवमय हो उठा है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष भावेश बघेल के नेतृत्व में रविवार को सिलयारी के छाता तालाब से भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ हजारों की संख्या में शिवभक्त 20 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर चरोदा स्थित प्राचीन मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

Read More MP News: ‘लेडी सिंघम’ अब खुद जांच के घेरे में! नेहा पच्चीसिया पर SIT का शिकंजा, वर्दी जाने की नौबत

बारिश के बीच भी नहीं डिगा शिवभक्तों का उत्साह

20 किलोमीटर की इस पैदल यात्रा के दौरान झमाझम बारिश भी हुई, लेकिन कांवड़ियों का जोश और भक्ति भावना कम नहीं हुई। महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चे नंगे पैर हाथों में कांवड़ थामे लगातार आगे बढ़ते रहे। यात्रा सिलयारी से शुरू होकर रेता, कपसदा, तिवरैया, धरसींवा होते हुए चरोदा पहुंची, जहां पूरे रास्ते भर श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया।

Read More Kaziah Liz Mejo Miss Universe India 2026 Winner: 19 वर्षीय केजिया लिज मेजो बनीं ‘मिस यूनिवर्स इंडिया-2026’, जयपुर में रचा इतिहास

धरसींवा में सर्वसमाज और मुस्लिम समुदाय ने किया स्वागत

जब कांवड़ यात्रा धरसींवा पहुंची, तो वहां सांप्रदायिक सौहार्द और सामाजिक समरसता का सुंदर नजारा देखने को मिला। ग्राम पंचायत सरपंच साहिल खान और पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ कांवड़ियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Read More MP News: महू के पास गांव में अजीब नजारा, जिंदा शख्स बना ‘शव! निकली अनोखी ‘शव यात्रा’…

मुक्तेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक और विशाल भंडारा

चरोदा स्थित प्राचीन मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने पर यात्रा का समापन हुआ। इसके पश्चात पंडितों के सानिध्य में विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक और जलाभिषेक किया गया। आयोजक भावेश बघेल ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि भोलेनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा और लोककल्याण की भावना का प्रतीक है। उन्होंने बाबा मुक्तेश्वर नाथ से प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here