Sunday, August 23, 2026
Home Chhattisgarh Chhattisgarh Religious Conversion: रायपुर में कथित धर्मांतरण को लेकर हंगामा, थाने में...

Chhattisgarh Religious Conversion: रायपुर में कथित धर्मांतरण को लेकर हंगामा, थाने में आमने-सामने आए दो पक्ष; FIR दर्ज, जांच शुरू

Chhattisgarh Religious Conversion
Chhattisgarh Religious Conversion

Chhattisgarh Religious Conversion: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कथित धर्मांतरण को लेकर शनिवार रात विवाद की स्थिति बन गई। न्यू आनंद नगर के रहने वाले एक युवक ने तीन महिलाओं पर प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहने का आरोप लगाया है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, गांधी चौक न्यू आनंद नगर निवासी 32 वर्षीय तरेन्द्र कुमार वर्मा मोबाइल की दुकान चलाते हैं। उनकी पहचान सुषमा कौशिक, लक्ष्मी निषाद और सुरेखा रंगारे से पहले से थी। तीनों महिलाओं का युवक की दुकान पर आना-जाना बताया गया है।

तरेन्द्र ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि तीनों महिलाओं ने हिंदू धर्म को लेकर आपत्तिजनक बातें कहीं और उसे ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहा। उन्होंने कथित तौर पर यीशु की प्रार्थना करने से बीमारी और दुख-दर्द दूर होने की बात भी कही।

शिकायत के अनुसार, सुषमा ने तरेन्द्र को अपने घर में होने वाली प्रार्थना सभा में बुलाया था। 21 अगस्त को दोपहर करीब 2:30 बजे तरेन्द्र वहां पहुंचा। उसके मुताबिक, घर में करीब 20 से 25 लोग प्रार्थना कर रहे थे। आरोप है कि सुषमा, लक्ष्मी और सुरेखा ने उसे ईसाई धर्म अपनाने और प्रार्थना की शक्ति के बारे में बताया।

Chhattisgarh Religious Conversion: घटना के बाद तरेन्द्र ने अपने दोस्तों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद हिंदू संगठन से जुड़े लोग तीनों महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए खमतराई थाने पहुंचे। इसी दौरान मसीही समाज के लोग भी थाने पहुंच गए।

Chhattisgarh Religious Conversion: थाना परिसर में दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई और देर रात तक लोग वहां प्रदर्शन करते रहे। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक के तहत रायपुर कमिश्नरेट में यह पहली FIR है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here