Balrampur News: बलरामपुर: बलरामपुर और बिलासपुर जिले में नदी के तेज बहाव में चार बच्चों और एक युवक के बहने की घटनाएं सामने आई हैं। वहीं, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बिजली गिरने से एक बैगा दंपती की मौत हो गई।
बिलासपुर जिले में शनिवार को स्कूल से घर लौट रहे तीन बच्चे घोंघा नदी के तेज बहाव में बह गए। रविवार को तीनों के शव बरामद कर लिए गए। ग्राम समडील निवासी आशुतोष जायसवाल और विजय जायसवाल की बेटियां रिद्धी और सिद्धी (दोनों 8 वर्ष) गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर नयापारा स्थित स्कूल में पढ़ती थीं।
शनिवार को स्कूल की छुट्टी शाम करीब 4 बजे हुई। दोनों बहनों को लेने उनका बड़ा भाई अनमोल जायसवाल (7) साइकिल से स्कूल पहुंचा था। घर लौटते समय तीनों बच्चे पुल के बजाय घोंघा नदी के रास्ते से जाने लगे। नदी के बीच पहुंचने पर अनमोल तेज बहाव में साइकिल नहीं संभाल पाया। इसके बाद साइकिल पर बैठी रिद्धी और सिद्धी समेत तीनों बच्चे पानी में बह गए।
बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में रविवार सुबह करीब 9 बजे कन्हर नदी में एक युवक एनीकट पार करते समय तेज बहाव में बह गया। घटना के वक्त एनीकट के ऊपर से पानी बह रहा था। युवक झारखंड के गोदरमाना से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा था। उसकी तलाश जारी है।
Balrampur News: इधर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कटरा ढपनीपानी गांव में बिजली गिरने से बैगा दंपती की मौत हो गई। मंगल सिंह अपनी पत्नी बिरस्पतिया बाई के साथ घर पर थे। तेज गड़गड़ाहट और मूसलाधार बारिश के दौरान उनके मकान पर बिजली गिर गई, जिससे दोनों आंगन में बेहोश हो गए।
Balrampur News: परिजन और ग्रामीण दोनों को 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना मरवाही थाना क्षेत्र की है।





