Saturday, August 22, 2026
Home Entertainment Irumudi Box Office Collection Day 1: रवि तेजा की धमाकेदार वापसी: ‘इरुमुडी’...

Irumudi Box Office Collection Day 1: रवि तेजा की धमाकेदार वापसी: ‘इरुमुडी’ ने पहले दिन कमाए ₹14.8 करोड़, बनी करियर की बिगेस्ट ओपनर

हैदराबाद [Nishanebaaz News]। साउथ के ‘मास महाराजा’ रवि तेजा (Ravi Teja) की बहुप्रतीक्षित फैमिली एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘इरुमुडी’ (Irumudi) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। लंबे समय से फ्लॉप फिल्मों के दौर से गुजर रहे रवि तेजा के लिए यह फिल्म किसी बड़े वरदान से कम साबित नहीं हुई है। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन डबल डिजिट (Double Digit) में कलेक्शन कर समीक्षकों और ट्रेड एनालिस्ट्स को चौंका दिया है।इरुमुडी फिल्म समीक्षा: इस गहन पारिवारिक ड्रामा में रवि तेजा ने बेहतरीन  अभिनय किया है।

‘इरुमुडी’ का पहले दिन का कलेक्शन (Day 1 Box Office Report)

दर्शक और क्रिटिक्स की ओर से मिले बेहतरीन ‘वर्ड ऑफ माउथ’ (Word of Mouth) के दम पर ‘इरुमुडी’ को सिनेमाघरों में जबरदस्त ऑक्यूपेंसी मिली।

  • नेट इंडियन कलेक्शन (Net India): ₹14.8 करोड़

  • ग्रॉस कलेक्शन (Gross Collection): ₹17.46 करोड़

इस शानदार ओपनिंग के साथ ही ‘इरुमुडी’ रवि तेजा के करियर की पहली ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने रिलीज के पहले ही दिन ₹10 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया है।इरुमुडी समीक्षा- इरुमुडी समीक्षा- इरुमुडी समीक्षा-इरुमुडी समीक्षा

रवि तेजा के करियर की ‘बिगेस्ट ओपनर’ बनी फिल्म

₹14.8 करोड़ की कमाई के साथ ‘इरुमुडी’ ने रवि तेजा की 2021 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘क्रैक’ (₹9.95 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ‘इरुमुडी’ ने ‘क्रैक’ के मुकाबले 48.74% अधिक कमाई दर्ज की है।

रवि तेजा की टॉप-5 बिगेस्ट ओपनिंग फिल्में (नेट कलेक्शन):

  1. इरुमुडी — ₹14.8 करोड़

  2. क्रैक — ₹9.95 करोड़

  3. मास जतारा — ₹7.3 करोड़

  4. खिलाड़ी — ₹6.75 करोड़

  5. धमाका — ₹6.7 करोड़

2026 की 5वीं सबसे बड़ी तेलुगु ओपनर

वर्ष 2026 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन की सूची में ‘इरुमुडी’ ने 5वां स्थान हासिल कर लिया है:

रैंक फिल्म पहले दिन का नेट कलेक्शन (₹)
1 पेद्दी ₹69.5 करोड़
2 द राजा साब ₹62.9 करोड़
3 मना शंकर वारा प्रसाद गारु ₹41.6 करोड़
4 उस्ताद भगत सिंह ₹34.75 करोड़
5 इरुमुडी ₹14.8 करोड़

फिल्म के बारे में (About Irumudi)

शिवा निर्वाणा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘इरुमुडी’ एक भावनात्मक एक्शन-थ्रिलर है, जिसकी कहानी मुख्य रूप से एक पिता और उसकी बेटी के अटूट रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में रवि तेजा के साथ अभिनेत्री प्रिया भवानी शंकर मुख्य भूमिका में हैं। दमदार पटकथा और रवि तेजा की बेहतरीन एक्टिंग के चलते फिल्म को दर्शकों का भारी समर्थन मिल रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here