Friday, August 21, 2026
Home Auto Simple Wave Scooter Launch: 65 रुपये में 400KM रेंज? Simple Wave इलेक्ट्रिक...

Simple Wave Scooter Launch: 65 रुपये में 400KM रेंज? Simple Wave इलेक्ट्रिक स्कूटर की एंट्री, iQube और Chetak को देगा टक्कर

Simple Wave Scooter Launch
Simple Wave Scooter Launch

Simple Wave Scooter Launch: नई दिल्ली। सितंबर का महीना ऑटो सेक्टर के लिए खास रहने वाला है। इस दौरान कई कार, बाइक और इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में दस्तक देने वाले हैं। इसी कड़ी में Simple Energy अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple Wave 2 सितंबर को लॉन्च करने जा रही है।

Simple Wave कंपनी का पहला फैमिली-केंद्रित इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा। अब तक Simple Energy का फोकस मुख्य रूप से परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर रहा है। नए मॉडल के जरिए कंपनी बड़े पैमाने वाले फैमिली स्कूटर सेगमेंट में उतरने की तैयारी कर रही है, जहां TVS iQube और Bajaj Chetak जैसे मॉडल पहले से मौजूद हैं।

रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया स्कूटर

कंपनी Simple Wave को रोजमर्रा के इस्तेमाल और फैमिली जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित कर रही है। इसमें कम्फर्ट और प्रैक्टिकैलिटी पर विशेष ध्यान दिए जाने की उम्मीद है।

टेस्टिंग के दौरान इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को कई बार देखा जा चुका है। सामने आई जानकारी के अनुसार, इसमें बड़ी सीट और ज्यादा स्पेस वाला फ्लोरबोर्ड मिल सकता है। इसके अलावा टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर दिए जाने की संभावना है। ब्रेकिंग सिस्टम में फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक मिल सकते हैं। टेस्टिंग मॉडल में TFT इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले भी देखा गया है।

बैटरी और कीमत की जानकारी 2 सितंबर को होगी जारी

Simple Energy ने अभी तक Simple Wave के फाइनल प्रोडक्शन स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक नहीं किए हैं। कंपनी लॉन्च के दौरान इसकी बैटरी क्षमता, मोटर आउटपुट, चार्जिंग स्पेसिफिकेशन, वेरिएंट और कीमत की आधिकारिक घोषणा करेगी।

कंपनी के मुताबिक, यह स्कूटर इन-हाउस रिसर्च एंड डेवलपमेंट और इंजीनियरिंग क्षमता के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें कंपनी की सॉफ्टवेयर और व्हीकल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा।

इन-हाउस टेक्नोलॉजी पर कंपनी का जोर

 

Simple Energy का दावा है कि वह हैवी रेयर-अर्थ-मैग्नेट-फ्री इलेक्ट्रिक मोटर की कमर्शियल मैन्युफैक्चरिंग करने वाली भारतीय कंपनी है। कंपनी अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स में इन-हाउस तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दे रही है। फिलहाल कंपनी के पोर्टफोलियो में Simple One, One S और Ultra जैसे मॉडल शामिल हैं। इनमें Simple Ultra कंपनी का सबसे पावरफुल स्कूटर है।

400KM रेंज का दावा किस मॉडल का है?

Simple Ultra में कंपनी 6.5kWh बैटरी के साथ 400 किलोमीटर तक की क्लेम्ड रेंज का दावा करती है। इसकी टॉप स्पीड 115 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2,34,999 रुपये है।

Simple Wave Scooter Launch: 6.5kWh बैटरी को घर पर चार्ज करने में करीब 7 से 8 यूनिट बिजली की खपत होने का अनुमान है। यदि बिजली की दर 8 रुपये प्रति यूनिट मानी जाए, तो फुल चार्ज में करीब 56 से 64 रुपये का खर्च आ सकता है। हालांकि, वास्तविक खर्च बिजली दर, चार्जिंग लॉस और इस्तेमाल की स्थिति पर निर्भर करेगा। Simple Wave की कीमत और रेंज समेत बाकी तकनीकी जानकारी 2 सितंबर को लॉन्च के समय सामने आएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here