Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Municipal Corporation Drainage Work: शहर की झुग्गी-झोपड़ियों और सड़कों में पानी...

Raipur Municipal Corporation Drainage Work: शहर की झुग्गी-झोपड़ियों और सड़कों में पानी भरने पर निशानेबाज से खास बातचीत: जल्द निकलेगा स्थायी समाधान

रायपुर (राघवेंद्र पांडे) [Nishanebaaz News] Raipur Waterlogging Issue Meenal Choubey। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मूसलाधार बारिश के उपरांत सड़कों से लेकर निचले इलाकों और झुग्गी-झोपड़ियों में बन रही जलभराव की स्थिति पर रायपुर नगर निगम ने कड़ा रुख अपनाया है। शहर में जल निकासी की बदहाल व्यवस्था और हाल ही में जलभराव के दौरान 4 साल के मासूम की दुखद मृत्यु के बाद उठे गंभीर सवालों के बीच महापौर मीनल चौबे ने ‘निशानेबाज’ संवाददाता राघवेंद्र पांडे से विशेष बातचीत करते हुए निगम की कार्ययोजना और प्रशासनिक स्वीकृतियों की विस्तृत जानकारी साझा की।

छोटी समस्याओं पर त्वरित एक्शन, बड़ी योजनाओं को शासन से मंजूरी जलभराव की तात्कालिक एवं दीर्घकालिक स्थिति पर स्थिति स्पष्ट करते हुए महापौर मीनल चौबे ने बताया कि नगर निगम प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिन स्थानों पर छोटी-मोटी अवरोधों या नालियों की रुकावट के कारण पानी भर रहा है, वहां निगम की टीमें त्वरित कार्रवाई कर जल निकासी सुनिश्चित कर रही हैं। वहीं, शहर के बड़े नालों के निर्माण, मुख्य ड्रेनेज सिस्टम के सुदृढ़ीकरण और बड़े जलभराव वाले क्षेत्रों के स्थायी समाधान हेतु राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजे गए थे, जिन्हें शासन स्तर से सैद्धांतिक एवं वित्तीय मंजूरी प्राप्त हो चुकी है। इन पर शीघ्र ही धरातलीय कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

4 साल के मासूम की दुखद मृत्यु पर जताया शोक हाल ही में जलभराव के कारण 4 साल के अबोध बालक की जान जाने की हृदयविदारक घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए महापौर ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रभावित क्षेत्र में जल निकासी के स्थायी प्रबंध हेतु विशेष निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

महाराजबंद तालाब एसटीपी प्लांट में देरी पर ठेकेदार को पेमेंट रोकने की चेतावनी शहर में जलभराव के साथ-साथ तालाबों में बढ़ रही गंदगी और महाराजबंद तालाब में निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) में हो रहे विलंब पर महापौर ने सख्त रवैया अपनाया। उन्होंने बताया कि स्वयं स्थल निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी गति पर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित ठेकेदार को कड़ी चेतावनी जारी की गई थी। ठेकेदार को स्पष्ट कर दिया गया है कि यदि निर्माण कार्य में अकारण देरी की गई, तो उसका भुगतान रोक दिया जाएगा। इस कड़े रुख के बाद प्लांट का निर्माण कार्य पुन: गति पकड़ चुका है और आवश्यक बाहरी उपकरणों की खरीदी की प्रक्रिया जारी है।

जल निकासी और तालाबों का संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता महापौर ने दोहराया कि एसटीपी प्लांट का निर्माण पूर्ण करना, तालाबों को स्वच्छ बनाना और शहर को जलभराव से मुक्ति दिलाना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बहरहाल, प्रतिवर्ष मानसून के दौरान सामने आने वाली इस गंभीर समस्या से रायपुरवासियों को कब तक पूरी तरह मुक्ति मिलती है और योजनाएं धरातल पर कितनी कारगर साबित होती हैं, इस पर पूरे शहर की नजरें टिकी हुई हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here