Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh Bilaspur Bilaspur Car Crash Couple Romance Outrage: बिलासपुर में फुटपाथ पर कार चढ़ाकर...

Bilaspur Car Crash Couple Romance Outrage: बिलासपुर में फुटपाथ पर कार चढ़ाकर किस करने लगा कपल: विरोध पर दिखाई दबंगई, भड़के ग्रामीणों ने कार से खींचकर धुना

बिलासपुर [Nishanebaaz News]Bilaspur Car Crash Couple Romance Outrage। न्यायधानी बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से सड़क दुर्घटना और उसके बाद हुए हाईवोल्टेज ड्रामे का बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बारिश के बीच एक तेज रफ्तार बेकाबू कार दुकान के बाहर बने फुटपाथ पर जा चढ़ी। हादसे में आसपास मौजूद कई लोग बाल-बाल बच गए, जबकि कार सामने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त (डैमेज) हो गई। हादसे के तुरंत बाद अपनी गलती मानने के बजाय कार सवार कपल बेपरवाह होकर एक-दूसरे को किस (Romance) करने लगा, जिसके बाद भड़के स्थानीय लोगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में आगे की सीट पर एक युवती और ड्राइविंग सीट पर उसका बॉयफ्रेंड बैठा हुआ था, जबकि पिछली सीट पर उनके कुछ अन्य दोस्त सवार थे। आरोप है कि कार में सवार सभी लोग शराब के नशे में पूरी तरह धुत थे। बारिश के दौरान तेज गति से कार दौड़ाते समय चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सीधे फुटपाथ पर जा घुसी।

हादसे के बाद सड़क पर बेशर्मी और दबंगई भीषण टक्कर के बाद जहां आसपास के लोग अनहोनी की आशंका से सहम गए, वहीं कार सवार कपल बेपरवाह नजर आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के ठीक बाद दोनों कार के अंदर ही बैठकर एक-दूसरे को किस करने लगे और रोमांस में डूब गए।

जब राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों ने इतनी बड़ी लापरवाही और अश्लीलता का विरोध किया, तो नशे में धुत कार सवार युवाओं ने उल्टा लोगों पर ही दबंगई दिखानी शुरू कर दी और उन्हें डराने-धमकाने लगे।

गुस्साई भीड़ ने कार से खींचकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल हादसे के बाद कपल की इस हरकत और बदतमीजी को देखकर वहां मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने युवक और युवती को कार से खींचकर बाहर निकाला और बीच सड़क पर ही उनकी जमकर पिटाई कर दी।

इस पूरे वाकये का मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना करीब तीन दिन पुरानी है। हालांकि मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर बिलासपुर पुलिस ने मामले की पड़ताल और जांच शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here