[Nishaanebaz News] Panna Tricolour Incident: अतुल रैकवार \अमानगंज (पन्ना)। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जहां देशभर में तिरंगे को सम्मान और गरिमा के साथ फहराया गया, वहीं पन्ना जिले के अमानगंज में ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के जमीन पर गिरने की घटना सामने आई है। मामला गुनौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेश वर्मा के कार्यालय का बताया जा रहा है। घटना के बाद ध्वजारोहण की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
ध्वजारोहण के बीच अचानक नीचे गिरा तिरंगा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधायक डॉ. राजेश वर्मा अपने कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर रहे थे। इसी दौरान ध्वज पाइप से निकल गया और देखते ही देखते जमीन पर गिर पड़ा।अचानक हुई इस घटना से मौके पर मौजूद लोगों के बीच कुछ समय के लिए असहज स्थिति बन गई। कार्यक्रम के दौरान हुई इस घटना ने ध्वजारोहण से पहले की गई तैयारियों पर भी सवाल खड़े कर दिए।
MP News: विधायक प्रदीप पटेल के नाम से बनी फर्जी Facebook ID, लोगों से मांगे जा रहे पैसे, मचा हड़कंप
ध्वज, रस्सी और पाइप की जांच पहले क्यों नहीं हुई?
Panna Tricolour Incident: राष्ट्रीय ध्वज देश की स्वतंत्रता, संप्रभुता और राष्ट्रीय सम्मान का प्रतीक है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व पर ध्वजारोहण के दौरान तिरंगे का जमीन पर गिरना गंभीर विषय माना जा रहा है।हालांकि प्रारंभिक तौर पर घटना को तकनीकी त्रुटि बताया जा रहा है, लेकिन सवाल यह है कि कार्यक्रम शुरू होने से पहले ध्वज, रस्सी, पाइप और ध्वजारोहण की पूरी व्यवस्था की जांच क्यों नहीं की गई।
व्यवस्था संभालने वालों की भूमिका पर भी उठे सवाल
घटना के बाद कार्यक्रम की व्यवस्था संभालने वाले कर्मचारियों और संबंधित जिम्मेदारों की भूमिका को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। यदि ध्वजारोहण की तैयारियां पहले से पूरी कर ली गई थीं, तो ध्वज पाइप से निकलकर जमीन पर गिरने जैसी स्थिति कैसे बनी, यह जांच का विषय है।
आधिकारिक स्पष्टीकरण का इंतजार
Panna Tricolour Incident: फिलहाल तिरंगा गिरने की घटना को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। जांच या संबंधित जिम्मेदारों के स्पष्टीकरण के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना वास्तव में तकनीकी खराबी के कारण हुई या ध्वजारोहण की व्यवस्था में लापरवाही हुई।
राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान बनाए रखना प्रत्येक नागरिक के साथ-साथ राष्ट्रीय पर्व के आयोजकों और व्यवस्थाओं से जुड़े जिम्मेदारों की भी अहम जिम्मेदारी है। ऐसे में घटना को लेकर संबंधित पक्ष की ओर से स्पष्ट जानकारी सामने आना जरूरी है।





