Durg News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर गुरुवार को दुर्ग में अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। हिंदी भवन के सामने विज्ञान और सीटीईटी अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या में भीड़ जुटी। अभ्यर्थियों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शन के बाद जब वे शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के कार्यालय का घेराव करने के लिए निकले तो पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई।
Durg News: शिक्षक भर्ती में विज्ञान विषय के पद शामिल करने की मांग
Durg News: अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग आगामी शिक्षक भर्ती में विज्ञान शिक्षक, जीव विज्ञान व्याख्याता और रसायन व्याख्याता के पद शामिल करने की है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि विज्ञान संकाय से हजारों युवा अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। यदि भर्ती में इन विषयों के पद शामिल नहीं किए गए तो बड़ी संख्या में योग्य अभ्यर्थियों को अवसर नहीं मिल पाएगा।
Durg News: 50 प्रतिशत अंक की अनिवार्यता में छूट की मांग
Durg News: अभ्यर्थियों ने स्नातक स्तर पर 50 प्रतिशत अंक की अनिवार्यता में सभी अभ्यर्थियों को 5 प्रतिशत की छूट देने की मांग भी की है। उनका कहना है कि मौजूदा पात्रता नियमों के कारण कई योग्य उम्मीदवार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं।
Durg News: CTET अभ्यर्थियों को भी भर्ती में मौका देने की मांग
Durg News: 6 सितंबर 2026 को होने वाली CTET परीक्षा को लेकर भी अभ्यर्थियों ने सरकार के सामने मांग रखी है। उनका कहना है कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आगामी शिक्षक भर्ती में आवेदन करने का अवसर दिया जाए। अभ्यर्थियों के मुताबिक परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया के बीच समय का अंतर होने के कारण कई युवा आवेदन के अवसर से वंचित हो सकते हैं।
Durg News: 57 हजार भर्ती के वादे का उठाया मुद्दा
Durg News: प्रदर्शन में शामिल अभ्यर्थी कौशल ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने 57 हजार शिक्षकों की भर्ती का वादा किया था। इसके बाद 33 हजार पदों पर भर्ती निकाली गई, लेकिन अब केवल 5 से 6 हजार पदों की चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

