Thursday, September 24, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Bhopal Crime: चार इमली के VVIP इलाके में दिनदहाड़े चोरी, BJP विधायक...

Bhopal Crime: चार इमली के VVIP इलाके में दिनदहाड़े चोरी, BJP विधायक अजय विश्नोई के सरकारी बंगले के टूटे ताले

Bhopal Crime: भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले वीवीआईपी इलाके चार इमली में दिनदहाड़े चोरी की वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के सरकारी बंगले को चोरों ने निशाना बनाया। बदमाश बंगले के ताले तोड़कर पानी की टोटियां और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए।

हैरानी की बात यह है कि विधायक का सरकारी आवास स्पेशल डीजी के बंगले के ठीक सामने स्थित है। वीवीआईपी इलाके में हुई इस वारदात के बाद पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

दिनदहाड़े सूने बंगले में घुसे चोर

जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है। विधायक अजय विश्नोई को चार इमली में डी-11/03 सरकारी बंगला आवंटित है। बताया गया कि बंगला उस समय खाली था। चोरों ने इसी का फायदा उठाया और दरवाजों के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया।जिन दरवाजों के ताले नहीं टूटे, उनके कुंडे तक उखाड़ दिए गए। इसके बाद बदमाश बंगले के अंदर से पानी की टोटियां समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए।

Bhopal Tribal Conference: विश्व आदिवासी दिवस पर दसहरा मैदान में उमड़ा आदिवासी समाज, 22 से अधिक संगठनों के हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

भोपाल में कम रहते हैं विधायक

Bhopal Crime: बताया जा रहा है कि अजय विश्नोई ज्यादातर समय जबलपुर में रहते हैं और भोपाल स्थित सरकारी आवास पर महीने में करीब 3-4 दिन ही रुकते हैं। रविवार को जब वे बंगले पर पहुंचे, तब उन्हें दरवाजों के ताले टूटे मिले। इसके बाद चोरी की घटना की जानकारी सामने आई।घटना की सूचना विधानसभा को दी गई, जिसके बाद मामले की शिकायत हबीबगंज थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

वारदात के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अब आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही आसपास के लोगों और सुरक्षाकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

चार इमली की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

Bhopal Crime: चार इमली भोपाल का प्रमुख वीवीआईपी इलाका है। यहां मंत्री, विधायक, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारियों के सरकारी आवास स्थित हैं। इसके बावजूद लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इस चोरी की घटना से कुछ दिन पहले भी इसी इलाके में एक अधिकारी के खाली मकान में चोरी की वारदात सामने आई थी। वहीं, 23 सितंबर 2025 को भी चार इमली इलाके में सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया था, जब आईजी इंटेलिजेंस डॉ. आशीष के साथ रात में टहलने के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल झपट लिए थे।

Rewa Flight Service: रीवा से कोलकाता और भोपाल के लिए हवाई सेवा शुरू, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य शुभारंभ

Bhopal Crime: हालांकि, पुलिस ने उस मामले में आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया था। अब भाजपा विधायक के सरकारी बंगले में दिनदहाड़े हुई चोरी ने एक बार फिर चार इमली की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here