Gariaband News : स्कूल में शराब पार्टी करना शिक्षकों को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही दोनों निलंबित

Sanjay Sahu
Chhattisgarh DA Hike:

Gariaband News : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्कूल परिसर में शराब पार्टी करने वाले दो शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Gariaband News : मामला मैनपुर विकासखंड के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला देवझर (अमली) का है। वायरल वीडियो में शिक्षक मनोज कुमार भारद्वाज और कमल सिंह दीवान स्कूल कार्यालय के भीतर शराब पीते और चखना करते हुए दिखाई दिए। वीडियो में यह भी नजर आया कि उस दौरान कई छात्र-छात्राएं बिना पढ़ाई के स्कूल परिसर में मौजूद थे।

वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया। पहले दोनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। इसके बाद संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग रायपुर ने दोनों के निलंबन का आदेश जारी कर दिया।

Gariaband News : निलंबन आदेश के अनुसार, दोनों शिक्षकों का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, मैनपुर निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि मामले की विभागीय जांच जारी रहेगी। जांच रिपोर्ट और नियमानुसार प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *