CG Weather Today: राजधानी में उमस से लोग परेशान, कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

Anuj Nirala

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ आज का मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, लेकिन राजधानी रायपुर में बादल छंटने के बाद उमस और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले तीन दिनों से रायपुर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को कई जिलों में बारिश, तेज हवा और आकाशीय बिजली की संभावना बनी हुई है।

कई इलाकों में हुई अच्छी बारिश

छत्तीसगढ़ आज का मौसम के तहत सबसे अधिक बारिश दोरनापाल, भिलाईगढ़ और जगरगुंडा में 4-4 सेंटीमीटर रिकॉर्ड की गई। कटेकल्याण और सुकमा में 3-3 सेंटीमीटर बारिश हुई, जबकि सरिया, धनोरा और नया बाराद्वार में 2-2 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।इसके अलावा दंतेवाड़ा, अंतागढ़, केल्हारी, सक्ती, बड़े बचेली, अड़भार, बम्हनीडीह, वाड्रफनगर और गादीरास में 1-1 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

Ambikapur Food Safety Crackdown: एनालॉग (नक़ली) पनीर पर बैन के बाद अंबिकापुर में बड़ी कार्रवाई; यात्री बस से ज़ब्त हुआ प्रतिबंधित पनीर

मानसून सिस्टम अब भी सक्रिय

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ आज का मौसम को प्रभावित करने वाला मानसूनी सिस्टम अभी भी सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में बने निम्न दबाव क्षेत्र से होकर मध्य भारत और पूर्वोत्तर तक फैली हुई है। इसके कारण प्रदेश में लगातार नमी बनी हुई है और अगले दो दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

छत्तीसगढ़ आज का मौसम के अनुसार राजधानी रायपुर में पूरे दिन बादल छाए रह सकते हैं। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।हालांकि बारिश की संभावना के बावजूद उमस से लोगों को बहुत अधिक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। सुबह धूप निकलने के साथ वातावरण में हल्की नमी भी महसूस की गई।

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ आज का मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ आज का मौसम के तहत रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

CG Weather Today: इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवा और बिजली चमकने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।

Mega ED Action in CG: भारतमाला मुआवजा घोटाले में ED का बड़ा प्रहार; 12.78 करोड़ की 62 संपत्तियां कुर्क, शेयर और म्यूचुअल फंड भी ज़ब्त

लोगों से सावधानी बरतने की अपील

छत्तीसगढ़ आज का मौसम को देखते हुए प्रशासन और मौसम विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, बिजली चमकने पर सुरक्षित स्थान पर रहने और मौसम विभाग के ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। किसानों को भी खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतने और मौसम के अनुसार अपनी गतिविधियां तय करने की सलाह दी गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *