Khandwa Skill & Employment News: खालवा में वन विभाग का सफल रोजगार मेला; 125 जनजातीय युवाओं को मिली नामी कंपनियों में नौकरी

VIKASH KHALKHO

Khandwa Skill & Employment News: खंडवा/खालवा, मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह की विशेष पहल पर वन विभाग द्वारा खंडवा जिले के खालवा ब्लॉक अंतर्गत वनग्राम आंवलिया में एक दिवसीय रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया गया। यह मेला आंवलिया स्थित ‘जनजातीय उद्यमिता प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास केंद्र’ में रविवार को संपन्न हुआ, जिसमें अंचल के सैकड़ों युवाओं ने अपनी किस्मत आजमाई।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. विजय शाह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान मुख्य वन संरक्षक (CCF) श्री वासु कनौजिया, वन मंडल अधिकारी (DFO) श्री राकेश डामोर तथा प्रशिक्षु वनमंडलाधिकारी श्री अजय गुप्ता सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

“सबका साथ, सबका विकास की सोच से मिला रोजगार” — मंत्री डॉ. विजय शाह

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. विजय शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” की अवधारणा को धरातल पर उतारते हुए जनजातीय वर्ग के युवाओं को सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। अनेक कल्याणकारी योजनाओं और कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से आज प्रदेश के लाखों युवाओं का भविष्य संवर रहा है।

L&T, वेलस्पन समेत 4 प्रमुख कंपनियों ने लिया हिस्सा

वन मंडल अधिकारी (DFO) श्री राकेश डामोर ने मेले की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि युवाओं की शैक्षणिक व तकनीकी योग्यता के अनुसार उन्हें रोजगार प्रदान करने के लिए देश की प्रतिष्ठित औद्योगिक कंपनियों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। मेले में मुख्य रूप से:

  • एल एंड टी (L&T)

  • वेलस्पन कंपनी (Welspun)

  • वर्धमान यार्न कंपनी (Vardhman Yarns)

  • सागर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (Sagar Manufacturing) के एचआर (HR) प्रतिनिधि शामिल हुए।

330 आवेदकों में से 125 को मिला ऑन-द-स्पॉट जॉब ऑफर

रोजगार मेले में खालवा और आसपास के वनांचल क्षेत्रों से कुल 330 युवाओं ने अपना पंजीयन कराया और साक्षात्कार में भाग लिया। कंपनियों द्वारा अर्हता और दक्षता परीक्षण के बाद कुल 125 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया:

  • वेलस्पन कंपनी: 50 युवाओं का चयन

  • एल एंड टी कंपनी: 30 युवाओं का चयन

  • सागर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी: 25 युवाओं का चयन

  • वर्धमान यार्न्स (मंडीदीप): 20 युवाओं का चयन

वनांचल के दूरस्थ गांवों से आए जनजातीय वर्ग के 125 युवाओं को एक ही छत के नीचे रोजगार मिलने से उनके परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में भी वनांचल क्षेत्रों में इस प्रकार के कौशल प्रशिक्षण और रोजगार मेलों का आयोजन जारी रहेगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *