Makdi News: विश्व आदिवासी दिवस को मनाने की तैयारियां जोरों-शोरों से जारी, दूसरी बैठक में विभिन्न समितियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

Sanjay Sahu
Makdi News

Makdi News: रोशन सेन/माकड़ी। आगामी 09 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के भव्य आयोजन को लेकर सर्व आदिवासी समाज द्वारा तैयारियां जोरों-शोरों से जारी हैं। प्रथम बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय किए जाने के बाद आज 01 अगस्त 2026 को आयोजित दूसरी बैठक में आयोजन को सफल बनाने हेतु विभिन्न समितियों एवं पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

 

Makdi News: बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं पदाधिकारियों ने विश्व आदिवासी दिवस को ऐतिहासिक, भव्य एवं अनुशासित रूप से मनाने का संकल्प लिया। आयोजन की सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने, गांव-गांव तक सूचना पहुंचाने तथा अधिक से अधिक समाजजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

 

Makdi News: बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने कहा कि इस वर्ष विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का भव्य प्रतीक बनेगा। इसके लिए समाज के लोग पूरे उत्साह और समर्पण के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं।

 

Makdi News: सर्व आदिवासी समाज ने क्षेत्र के सभी समाजजनों से 09 अगस्त को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विश्व आदिवासी दिवस के भव्य आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *