CG Promotion: वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 22 डिप्टी रेंजर बने रेंजर, आदेश जारी

Sanjay Sahu
CG Promotion

CG Promotion: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग में पदोन्नति का बड़ा आदेश जारी किया है। राज्य शासन ने विभाग में कार्यरत 22 डिप्टी रेंजरों को रेंजर पद पर पदोन्नत किया है। इस संबंध में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

CG Promotion: जारी आदेश के अनुसार, पदोन्नत अधिकारियों को रेंजर के पद पर नियुक्ति देते हुए उन्हें नवीन पदस्थापना भी प्रदान की गई है। विभाग का मानना है कि इस पदोन्नति से वन प्रबंधन और प्रशासनिक कार्यों में और अधिक मजबूती आएगी।

CG Promotion: वन विभाग द्वारा जारी सूची में 22 डिप्टी रेंजरों के नाम शामिल हैं, जिन्हें पदोन्नति का लाभ मिला है। अधिकारियों को निर्धारित शर्तों के अनुसार नए पद का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *