Durg Crime: कारोबारी की कार का शीशा तोड़ 4.90 लाख रुपये उड़ाए, CCTV में संदिग्ध बाइक सवार कैद

Sanjay Sahu
Durg Crime

Durg Crime: दुर्ग। शहर में दिनदहाड़े एक कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 4.90 लाख रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। बदमाश कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Durg Crime: पुलिस के अनुसार, मुक्त नगर निवासी प्रमोद महेश्वरी की कोडहा में ‘देव एग्रो इंडस्ट्रीज’ के नाम से फैक्ट्री है। मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे वह अपने घर से 4.90 लाख रुपये नकद लेकर स्विफ्ट कार से निकले थे। रकम एक काले रंग के बैग में रखी थी, जिस पर ‘जयश्री साल्वेंट्स’ लिखा हुआ था। यह राशि उन्हें एक पार्टी को भुगतान के लिए ले जानी थी।

Durg Crime: सुबह करीब 9 बजे प्रमोद ने पोटिया रोड स्थित उत्सव शोरूम के सामने कार खड़ी कर लॉक कर दी और दूसरी बाइक से नया पारा स्थित अपने परिचित रितेश साहू की बारदाना दुकान चले गए। इसके बाद वे इंदिरा मार्केट स्थित मनमोहन स्वीट्स में चाय पीने पहुंचे।

Durg Crime: कुछ देर बाद उत्सव शोरूम के संचालक अमरजीत सिंह का फोन आया। उन्होंने बताया कि कार का बाईं ओर का अगला शीशा टूटा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर प्रमोद ने देखा कि कार में रखा नकदी से भरा बैग गायब था।

घटना की सूचना पर पुलगांव थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिया है, जिसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Durg Crime: प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि आरोपी को कारोबारी के पास बड़ी रकम होने की पहले से जानकारी थी। संभावना जताई जा रही है कि वह घर से ही प्रमोद महेश्वरी का पीछा कर रहा था और कार खड़ी होते ही मौका देखकर शीशा तोड़कर नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *