Dhamtari News: बारिश का कहर: स्कूल परिसर में भरा पानी, सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित, डीईओ ने जारी किया आदेश

Sanjay Sahu
Dhamtari News

Dhamtari News: धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगातार हो रही बारिश अब जनजीवन के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था पर भी असर डाल रही है। कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई है। स्कूल परिसरों और पहुंच मार्गों में पानी भरने के कारण जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने नगरी ब्लॉक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।

Dhamtari News: इस बीच एक स्कूल का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बच्चे घुटनों तक भरे पानी से होकर स्कूल पहुंचते नजर आ रहे हैं। लगातार बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए शिक्षा विभाग ने एहतियात के तौर पर अवकाश का निर्णय लिया है। नगरी क्षेत्र में भी सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Dhamtari News: धमतरी जिले में लगातार हो रही बारिश से कई ग्रामीण इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और लोगों से अनावश्यक बाहर नहीं निकलने की अपील कर रहा है। विशेष रूप से अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखने और जलभराव वाले रास्तों से गुजरने से बचने की सलाह दी गई है। रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने नागरिकों से सावधानी बरतने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन से संपर्क करने की अपील की है।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *