Vanbandhu Parishad News: वन बंधु परिषद छत्तीसगढ़ इकाई का हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मान; अनिल डागा बने ‘राष्ट्रीय वन यात्रा प्रभारी’

VIKASH KHALKHO

Vanbandhu Parishad CG: रायपुर (छत्तीसगढ़)। सुदूर वनवासी और ग्रामीण अंचलों में शिक्षा और विकास की अलख जगा रही वन बंधु परिषद की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। हैदराबाद के प्रसिद्ध कान्हा शांतिवनम आश्रम में आयोजित परिषद की राष्ट्रीय बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश (विशेष रूप से रायपुर चैप्टर) को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों और योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

मीडिया प्रभारी कविता राठी ने इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए बताया कि देशभर के वनवासी क्षेत्रों में संचालित ‘एकल विद्यालयों’ के सुचारू संचालन हेतु सबसे अधिक सहयोग राशि एकत्र करने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश के रायपुर चैप्टर को इस सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है।

कान्हा शांतिवनम में विजन और संकल्प पर हुआ विचार-मंथन

प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता खंडेलवाल ने बताया कि हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय बैठक में परिषद के आगामी संकल्पों और दूरगामी विजन पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। वन बंधु परिषद देश के दुर्गम जनजातीय और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचकर एकल विद्यालयों के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रही है, साथ ही ग्रामीण विकास के क्षेत्र में भी परिषद की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश माहेश्वरी, संरक्षक रमेश सरावगी, रामेश्वर काबरा, रतनी काबरा, राष्ट्रीय सचिव रूपा अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष त्रिभुवन काबरा, संगठन मंत्री शांता सारडा और वेस्ट जोन अध्यक्ष श्याम गर्ग ने छत्तीसगढ़ इकाई के सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की तथा भविष्य की रणनीतियों पर मार्गदर्शन दिया।

अनिल डागा को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

सम्मान समारोह के दौरान राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा परिषद के वरिष्ठ सदस्य अनिल डागा के सेवा समर्पण को देखते हुए उन्हें ‘राष्ट्रीय वन यात्रा प्रभारी’ के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया। उनकी इस नियुक्ति से छत्तीसगढ़ इकाई में हर्ष का माहौल है।

बैठक में शामिल हुए प्रमुख पदाधिकारी

हैदराबाद में आयोजित इस राष्ट्रीय गरिमामय समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ से कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे:

  • संभाग प्रमुख प्रेम सिरसो
  • चैप्टर अध्यक्ष बीएल अग्रवाल
  • उपाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल
  • कार्यकारी अध्यक्ष दीपक भीमसरिया
  • सचिव चंदन जैन
  • उपाध्यक्ष अनिता खंडेलवाल
  • प्रोजेक्ट संयोजक एवं नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रभारी अनिल डागा
  • महिला समिति अध्यक्ष कांता सिंघानिया
  • धमतरी चैप्टर अध्यक्ष प्रभाष अग्रवाल

छत्तीसगढ़ इकाई के सभी पदाधिकारियों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए वनवासी अंचलों के विकास और शिक्षा के संकल्प को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *