Raigarh Crime: कलेक्ट्रेट में ACB की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार रुपये रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Raigarh Crime

Raigarh Crime: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कलेक्ट्रेट के राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा में पदस्थ बाबू राजकुमार सिदार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।

Raigarh Crime: जानकारी के अनुसार, बाबू राजकुमार सिदार पर सर्पदंश से मृत महिला के परिजन को मिलने वाली सरकारी मुआवजा राशि जारी कराने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

Raigarh Crime: बताया जा रहा है कि बुलाकीग्राम निवासी विजय सिदार ने ACB से शिकायत की थी। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी की सर्पदंश से मौत के बाद शासन से स्वीकृत मुआवजा राशि उनके बैंक खाते में जारी कराने के लिए बाबू 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *